इंदौर में रब ने बनाई अनोखी जोड़ी, सोशल मीडिया पर साइन लैंग्वेज से शुरू हुई प्रेम कहानी, अब ​अग्नि के साथ फेरे लेकर एक दूजे के हुए सुनील-सुनिता

इस समय शादियों का सीजन चल रहा है और कई लोग अपनी शादी को स्पेशल और यादगार बनाने के लिए कई तरह के जतन कर रहे हैं। बीते दिनों जहां मध्यप्रदेश में ही एक किसान ने अपने बेटे की शादी को यादगार बनाने के लिए हेलीकॉप्टर से बारात लगाई। वहीं अब सोशल मीडिया पर एक अनोखी प्रेम कहानी के बाद शादी के बंधन में बंदे मूक बधिर की शादी चर्चा में है। दरअसल मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर की रहने वाली मुक बधिर लड़की ने खरगोन के रहने वाले मूकबधिर युवक से शादी की है अब इनकी शादी सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है।

google news

ऐसे शुरू हुई अनोखी प्रेम कहानी की दास्ता

दरअसल हर दिन यूं तो सोशल मीडिया पर कई तरह के वाक्या देखने और सुनने को मिलते हैं, लेकिन इस समय जो सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है वह हर किसी का दिल छू रहा है। इंदौर की रहने वाली एक मूक-बधिर लड़की ने खरगोन से करीब 6 किलोमीटर दूर ठीब गांव में रहने वाले सुनील यादव से शादी की है। सुनील यादव की उम्र 27 साल और इंदौर की रहने वाली सुनीता यादव 22 साल की है।

दोनों की दोस्ती करीब 1 साल पहले सोशल मीडिया के प्लेटफार्म फेसबुक के जरिए हुई। इसके बाद एक दूसरे से साइन लैंग्वेज में चैटिंग हुई और यह अनोखी प्रेम कहानी की दास्तां दोनों ने अपने परिवारों को बताई। इसके बाद परिवार की रजामंदी के बाद दोनों की शादी तय कर दी गई। वहीं शुक्रवार को सुनील बारात लेकर इंदौर सुनीता के घर पहुंचा और दोनों ने अग्नि के सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ जीने का वचन मांगा है।

खरगोन जिले के रहने वाले भूपेंद्र यादव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सुनील बचपन से ही मुक बधिर है, लेकिन व्यवहारिक और सुशील भी है। सुनील के पिता ने जानकारी में बताया कि सुनील बचपन से नहीं बोल नहीं पाता है उसके भविष्य की चिंता हमेशा रहती थी ,लेकिन कहते हैं ऊपर से रिश्ता बन कर आता है और भगवान का ऐसा संयोग बना कि आज सुनील और सुनीता दोनों एक दूसरे के हो गए हैं।

google news

जानिए कहां तक पढ़े दोनों

बता दें कि सुनीता और सुनील दोनों मिडिल क्लास तक पढ़े हैं। सुनील खरगोन में खेती करते हैं। वहीं सुनीता इंदौर में रहती है, लेकिन रब को भी यही मंजूर था जिसने दोनों को मिला दिया और अब उनकी शादी हो गई है जिससे परिवार में खुशी का माहौल नजर आ रहा है।

साइन लैंग्वेज में होती थी दोनों की बातें

दरअसल सुनील और सुनीता की कहानी फेसबुक के जरिए शुरू हुई थी। रिश्तेदार हरि यादव और सुभाष यादव की माने तो वहां दोनों एक दूसरे से घंटो तक वीडियो कॉलिंग के जरिए बातें किया करते थे। इसके साथ ही साइन लैंग्वेज के जरिए दोनों के बीच प्रेम संबंध भी होता था। कहीं दोनों एक दूसरे के भाव को समझ जाते थे वही अब शादी होने के बाद यह उन पति पत्नी के लिए एक मिसाल पेश कर रही है जिनके रिश्तो में विवाद बढ़ रहे हैं।