Ranbir Alia Wedding: नीतू कपूर ने हाथ में लिखवाया ये नाम, जिसे देखकर फैंस भी हो गए इमोशनल, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर कई दिनों से चर्चा चल रही थी। आखिरकार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी शुरू हो चुकी है। मेहंदी फंक्शन की तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इसी बीच रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर और करिश्मा कपूर से लेकर कपूर परिवार के हाथों में मेहंदी लगी है। वहीं रणबीर कपूर की मां आलिया भट्ट की होने वाली सासू मां नीतू कपूर के हाथ में मेहंदी लगी नजर आ रही है। लेकिन उनके हाथ में जो मेहंदी लगी उसके बीच में जो नाम लिखा है उसे देखकर हर कोई हैरान है। दरअसल नीतू कपूर के हाथ में उनके पति स्वर्गीय ऋषि कपूर का नाम लिखा हुआ है।

google news

दोनों परिवार निभा रहे मेहंदी की रस्म

दरअसल कपूर परिवार में शादी की खुशियां नजर आ रही है। नीतू कपूर के साथ ही आलिया भट्ट की बहन पूजा भट्ट के हाथ में भी मेहंदी लगी हुई है। इनकी तस्वीर इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वहीं रणबीर कपूर की कजिन बहन करिश्मा कपूर ने भी इस मौके पर अपने पैर में मेहंदी डिज़ाइन बनवाया है जो इस समय लोगों को आकर्षित कर रहा है। वहीं आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने भी अपने हाथों में मेहंदी की डिजाइन बनवाई है।

तस्वीरें देखकर फैंस भी रह गए हैरान

रणवीर और आलिया भट्ट की शादी की खबरें काफी दिनों से सोशल मीडिया पर सामने आ रही थी, लेकिन शादी कब है इसकी तारीख अभी तक डिसाइड नहीं की गई है, लेकिन तस्वीरों को देख कर तो ऐसा लग रहा है कि रणबीर कपूर और भट्ट के परिवार में शादी का माहौल शुरु हो चुका है। बीते कुछ दिन पहले रणबीर कपूर के चाचा रणधीर कपूर का बयान भी सामने आया था जिसमें उन्होंने कहा था कि वह मुंबई में है उनके घर में शादी है इसका पता नहीं है। वहीं अचानक से कपूर और भट्ट परिवार के हाथों में मेहंदी की तस्वीरें वायरल होने से अब फैंस भी हैरान है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों को फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं आलिया और रणबीर कपूर की शादी को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों पर फैंस के द्वारा कई तरह के कमेंट भी किए जा रहे हैं।

google news