मध्यप्रदेश के इस मंदिर में 9 फरवरी को मनाया गणतंत्र दिवस, वजह जानकर रह जायेंगे हैरान

देशभर में गणतंत्र दिवस यानी की रिपब्लिक डे 26 जनवरी को मनाया है, लेकिन मध्यप्रदेश में एक ऐसा मंदिर है जिसमें 9 फरवरी को गणतंत्र मनाया गया। दरअस उज्जैन ​जिले में बुधवार सुबह 11 बजे गणतंत्र की अक्षुणता तथा राष्ट्र की सुख-समृद्धि के लिए भगवान का पंचामृत अभिषेक-पूजन किया गया। पश्चात दोपहर में अक्षय कलश तथा 10 फीट लंबा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित बड़ा गणति मंदिर में 9 फरवरी को गणतंत्र दिवस मनाया गया।

google news

इस मंदिर में क्यों मनाया गणतंत्र दिवस

मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित बड़ा गणति मंदिर में 9 फरवरी को गणतंत्र दिवस मनाया गया। 9 फरवरी को गणतंत्र दिवस मनाने के पीछे पंचांगकर्ता, ज्योतिर्विद पं.आनंदशंकर व्यास ने बताया कि पृथ्वी के नाभि केंद्र पर स्थित तीर्थपुरी अवंतिका अनादिकाल से धर्म, अध्यात्म, शिक्षा व ज्योतिष का केंद्र रही है। इस नगरी कालगणना के केंद्र के रूप में भी विश्व विख्यात है। हिंदू धर्म के सभी प्रमुख पर्व, त्योहार व व्रत भी पंचांग की गणना से तिथि के अनुसार मनाए जाते हैं। बड़ा गणेश मंदिर पंचांग प्रकाशन का प्रमुख स्थल है, इसलिए स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व मनाने में भी सनातन धर्म परंपरा का पालन किया जाता है।

इस तिथि को मनाया जाता है गणतंत्र दिवस

देश में 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ था। इस दिन माघ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि थी। देश में प्रतिवर्ष अंग्रेजी तारीख के हिसाब से 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है, मगर बड़े गणेश मंदिर में संविधान का यह उत्सव माघ कृष्ण अष्टमी के दिन मनता है। जब तिथि के अनुसार पर्व-त्योहार मनाए जाते हैं, तो उसमे तिथि के घट-बढ़ के अनुसार अंग्रेजी तारीख आगे-पीछे हो जती है, इसलिए यह उत्सव 9 फरवरी को मनाया गया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर यहाँ भगवान गणेश को दुर्वा, लाल पुष्प अर्पित कर कोरोना महामारी संकट निवारण के लिए गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ किए गए। भक्तों ने देश में सुख, शांति व समृद्धि की कामना से मंदिर आकर अथर्वशीर्ष का पाठ भी किया।

google news