शिवराज सरकार ने दी नक्सलियों को बड़ी सौगात, घर, खेती और 5 लाख समेत मिलेगी सरकारी नौकरी, जानिए क्या है वजह

मध्यप्रदेश में नक्सलियों का आतंक काफी बढ़ गया अब इस पर लगाम लगाने के लिए शिवराज सरकार ने तैयारी कर ली है और एक ऐसा प्लान बनाया है जिससे अब नक्सली खुद सरेंडर करने को तैयार हो जाएंगे। दरअसल अब आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार घर, खेती और 5 लाख समेत कई अन्य सुविधा देगी। इस तरह के प्लान से लग रहा है कि नक्सल गतिविधियों पर नकेल कसने की उम्मीद लगाई जा रही है।

google news

मध्य प्रदेश के कई जिलों में इस समय नक्सलियों की गतिविधियां बढ़ गई है जिसकी वजह से सरकार की नाक में दम कर रखा और सरकार इन पर नकेल कसने के लिए कई तरह की योजना बना रही है। इसी बीच अब सरकार ने आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को घर, खेती, 5 लाख और कई अन्य सुविधा देगी। मध्य प्रदेश के जिन जिलों में नक्सली गतिविधियां बढ़ी हैं उनमें बालाघाट, डिंडोरी, मंडला जिला शामिल है। इस बात को खुद नक्सली के खिलाफ अभियान चलाने वाली टीम ने स्वीकार किया वहीं मध्यप्रदेश में कई नक्सली एक्टिव है।

ये है नई सरेंडर नीति

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देश के 5 राज्यों में नक्सलियों के लिए सरेंडर नीतियां चल रही है। इनमें झारखंड, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र ,उड़ीसा, छत्तीसगढ़ शामिल है। वहीं मध्यप्रदेश में भी अब सरेंडर नीतियों का अध्ययन करने के लिए नई सरेंडर नीति बनाई है जिसके तहत अब सरेंडर करने वाले नक्सलियों को मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार घर खेती मुफ्त इलाज राशन और हर महीने 6000 देगी।

मुख्यमंत्री शिवराज ने दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की इस नई सरेंडर नीति को हरी झंडी दिखा दी है। अब कैबिनेट से इसका प्रस्ताव पास होते ही इसे मध्य प्रदेश में लागू कर दिया जाएगा। बता दें कि पुरानी नीति चल रही थी लेकिन 2014 में केंद्र की मोदी सरकार बनने के बाद सभी राज्यों से इस सरेंडर नीति बनाने के निर्देश दिए है लेकिन एमपी इससे अछूता रह गया था । अब फिर से इसे एमपी में लागू किया जा रहा है जिसके बाद सरेंडर करने वाले नक्सलियों सरकारी नौकरी के साथ ही कई तरह की सुविधाएं मिलेगी।

google news

अधिकारियों ने दी ये जानकारी

वहीं मीडिया से बातचीत करने के दौरान एंटी नक्सल ऑपरेशन के आईजी शाजिद फरीद शापू ने जानकारी देते हुए कहा कि बालाघाट, डिंडोरी, मंडला में काफी नक्सली बढ़ गए हैं। इसमें कई तरह के अभियान चलाकर उन्हें पकड़ा जा रहा है । राज्य में बीते 3 साल में 7 नक्सलियों को मारा गया है जबकि 4 को गिरफ्तार किया है। बहरहाल अब इस सरेंडर नीति से नक्सलीयों पर लगाम लगेगी।