प्राकृतिक खेती के लिए शिवराज सरकार की बड़ी घोषणा, देसी गाय रखने के लिए किसानों को प्रतिमाह मिलेगा इतने रुपये का अनुदान

मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार कई तरह की योजना चलाकर लोगों और किसानों को लाभ देने में लगी हुई है।किसानों के लिए कई तरह की योजना चलाई जा रही है जिससे उन्हें लाभ मिल सके। इसी बीच अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नीति आयोग द्वारा आयोजित कार्यशाला में एक अहम जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अब मध्यप्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का प्लान तैयार किया जा रहा है इसके तहत जून तक मध्य प्रदेश के 52000 गांवों में प्रकृति खेती शुरू करने का लक्ष्य है।

google news

हर ब्लॉक में होंगे 5 कार्यकर्ता-सीएम शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नीति आयोग द्वारा आयोजित कार्यशाला में जानकारी देते हुए कहा कि अब प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार की तरफ योजना तैयार की जा रही है जिसके तहत हर ब्लाक में पांच पूर्णकालीन कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की जाएगी। इन कार्यकर्ताओं के द्वारा ब्लॉक में प्राकृतिक खेती की ट्रेनिंग किसानों को देने के साथ ही उन्हें इसके लिए प्रेरित किया जाएगा। इतना ही नहीं सरकार की तरफ से इन किसानों को मानदेय भी दिया जाएगा। वहीं किसानों को सरकार की तरफ से सब्सिडी भी मिलेगी।

सरकार देसी गाय के लिए देगी अनुदान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि प्राकृतिक खेती के लिए देसी गाय की अधिक आवश्यकता पड़ेगी इसके लिए किसानों को देसी गाय के लिए 900 रुपये प्रति माह के हिसाब से दिया जाएगा। वहीं प्राकृतिक खेती के लिए क्रिकेट में 75 परसेंट की राशि सरकार की तरफ से किसानों को दी जाएगी वहीं खेती के लिए सब्सिडी भी मिलेगी।

इस खेती में बना मध्यप्रदेश नंबर वन

मध्य प्रदेश लगातार एक के बाद एक उपलब्धि हासिल करके जा रहा है। अब एक साल में जैविक खेती के क्षेत्रफल में भी मध्यप्रदेश में बढ़ोतरी हुई है। जैविक खेती का रकबा 900000 से बढ़कर 1200000 हेक्टेयर तक पहुंच गया है जिससे देश में मध्य प्रदेश नंबर वन और सवा चार लाख तक वे में जैविक खेती का राजस्थान दूसरे पायदान पर पहुंच गया है।

google news