नेताजी बोस की जयंती पर राजधानी को मिली सौगात, मुख्यमंत्री ने प्रतिमा का अनावरण कर की ये घोषणा

देशभर में आजादी के महानायक नेता नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी भोपाल की जनता को बड़ी सौगात दी है। सीएम शिवराज ने प्रभात चौराहा पर नेताजी की प्रतिमा का अनावरण किया और आजाद हिंद फौज कांति पार्क का भूमि पूजन भी किया है। वहीं मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने मीडिया को बयान देते हुए कहा कि नरेला क्षेत्र आवश्यक नागरिक सुविधाओं के कारण एक अपनी अलग पहचान बना चुका है फ्लाईओवर निर्माण की वजह से यहां के रहने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी बता दें कि इस दौरान विधायक कृष्णा गौर समिति पचोरी भी उपस्थित थे।

google news

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर जनता को संबोधित करते हुए कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत के ऐसे सच्चे सपूत थे जिन्होंने भारत माता को परतंत्रता की बेड़ियों से आजाद कराने के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया था।

सेंटर जेल में संग्रहालय को आमजनता के लिए खोला

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस सेंटर जेल में भी नेता जी की जयंती के मौके पर सुभाष बॉर्डर विकसित किए गए संग्रहालय को आम जनता के लिए खोल दिया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि वह अद्भुत नेता थे। मध्यप्रदेश की धरती पर अनेक क्रांतिकारियों के स्मारक बनाने का कार्य मध्यप्रदेश में किया जा रहा है।

नेताजी के सपनो का भारत बनाने में लगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर इंडिया गेट पर नेताजी की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस का नारा था तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा जो आज भी देश में प्रचलित है। वहीं फूट डालो और राज करो नीति को नेताजी सुभाषचंद्र बोस समझ चुके थे। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल विहारी वाजयपेयी और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेनानियों का सम्मान किया है। वहीं मोदी जी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के सपनों का भारत बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी भोपाल में ओवर ब्रिज मेट्रो जैसी कई सौगातें दी है।

google news

नया ओवर ब्रिज का शुभारंभ होने से मिलेगी निजात

कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने भी जनता को संबोधित करते हुए कहा कि नरेला क्षेत्र में ओवर ब्रिज के अभाव में लोगों को काफी समय नष्ट होता है अब नया ओवर ब्रिज का शुभारंभ होने से इन लोगों को लोगों की परेशानियों का निराकरण हो गया मंत्री भार्गव ने कहा कि प्रदेश में 105 आरोपी बनाया जा रहा है इसके लिए निर्माण राशि की मंजूरी हुई है एडीबी सहायता से प्रदेश भर में 260 फूल बनाए जा रहे हैं ओमकारेश्वर में लोक निर्माण विभाग आदि शंकराचार्य की प्रतिमा स्थापना और क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न कार्य मां की भूमिका निभा रहा है।