मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम में तोता खो जाने के बाद मालकिन ने छोड़ा खाना-पीना, ढूंढने के लिए लगवाए पोस्टर

Unique Story of Bird Love : आज प्रत्येक मनुष्य में जीव जंतुओं के प्रति बहुत प्रेम है इसलिए कई लोग अपने घरों में जीव जंतुओं को पालते हैं। जहां एक और जीव जंतुओं का प्रेम काफी सुखद होता है वही इनसे जुदाई काफी पीड़ादायक होती है। जंतुओं से जुदाई की पीड़ा का अंदाज आप मध्य प्रदेश के नर्मदा पुरम के परिवार को देखकर महसूस कर सकते हैं। नर्मदा पुरम का एक परिवार तोते से बहुत प्यार करता है लेकिन जब यही पालतू तोता गुम हो गया तो इस परिवार का जीवन मुश्किल में पड़ गया। उन्होंने इस तोते को ढूंढने के लिए पोस्टर बनवाए और इसी के साथ बड़े इनाम की भी घोषणा की।

google news
Unique Story of Bird Love

यह घटना मध्यप्रदेश के नर्मदा पुरम के नारायण नगर में रहने वाले एक परिवार की है जहां चित्र चक्रवर्ती को तोते से बहुत लगाव है। लेकिन उनका यह पालतू तोता जब गायब हो गया तो पूरे परिवार की हालत गंभीर हो गई। चित्रा चक्रवर्ती को इस तोते से इतना लगाव था कि इसके गुम हो जाने पर उनका खाना पीना छूट गया और वह बीमार हो गई। परिवार से उनकी हालत देखी नहीं गई और उन्होंने इस पोते को लाने के लिए सभी संभव प्रयास शुरू किए। इस पालतू तोते को ढूंढने के लिए पूरा परिवार शहर में पोस्टर लगाने लगा और इनाम की भी घोषणा कर दी।

तोते के गुम होने पर छूटा खाना-पीना 

चित्रा चक्रवर्ती इस तोते को परिवार का सदस्य मानती थी और इस तोते को प्यार से राधे-राधे और बाबू सोना कहकर बुलाती थी। चित्र चक्रवर्ती तोते के गुम हो जाने से इतनी दुखी हो गई कि 4 दिन से उनका खाना पीना बंद हो गया और धीरे-धीरे उनकी तबीयत बिगड़ने लगी फुल शौक पूरे परिवार को यह पालतू तोता इतना पसंद है कि सभी ने अपने कामों को छोड़कर पूरा समय तोते को ढूंढने में लगा दिया लेकिन फिर भी तोता नहीं मिल पाया। तोते को ढूंढने के लिए उन्होंने अपने क्षेत्र में और पूरे शहर में कई लोगों से संपर्क किया लेकिन जब तोता नहीं मिल पाया तो उन्होंने पोस्टर छपवा कर इस तोते को ढूंढने की शुरुआत की।

चित्रा चक्रवर्ती की हालत देखकर उनकी बेटी आयुषी चक्रवर्ती काफी दुखी हुई और अपने दोस्तों की सहायता से उसे ढूंढने की काफी कोशिश की। आयुषी चक्रवर्ती भोपाल में रहकर पढ़ाई करती है वह अपनी पढ़ाई छोड़ कर नर्मदा पुरम आकर तोते को ढूंढने में लग गई। चित्र चक्रवर्ती की हालत देखकर पूरा परिवार दुखी था इसलिए सभी ने अपना काम छोड़कर इस प्यारे तोते को ढूंढने में अपना समय लगाया। चक्रवर्ती परिवार ने पूरे शहर में पोस्टर लगाए और इस पोस्टर में उन्होंने निवेदन किया कि जो भी इस तोते को ढूंढ कर लाएगा उसे उचित इनाम दिया जाएगा।

google news

Piyush Talesara

I am a Digital Marketer Graduate in B.Com. I am specializing in running advertisements and writing articles. I am working for two years as a Journalist at the daily madhya pradesh.

Piyush Talesara has 55 posts and counting. See all posts by Piyush Talesara

Piyush Talesara