बॉलीवुड की ये 10 बड़ी हस्तियां फिल्मों के बाद राजनीति में भी रहे सफल, एक तो है बड़ी राजनेता

बॉलीवुड इंडस्ट्री और खेल जगत एक ऐसी दुनिया है जिसमें अगर आप सक्सेस हो गए तो फिर पीछे मुड़ने का सवाल ही पैदा नहीं होता है। बॉलीवुड और खेल जगत के ऐसे कई सितारे है जिन्होंने फिल्म करियर के बाद राजनीति में कदम रखा है। यह ऐसे सितारे हैं जिन्होंने मनोरंजन की दुनिया में दर्शकों का काफी मनोरंजन किया और अपनी दुनिया को रंगीन किया है। अब यह सियासी रंग चमका रहे है। आज हम आपको ऐसे 10 बॉलीवुड के सितारों के बारे में बताएंगे जिन्होंने मनोरंजन की दुनिया में सफल होने के बाद राजनीति में सियासी रंग चमकाने के लिए उसमें कदम रखा है।

google news

अभिनेत्री हेमा मालिनी

सबसे पहले हम बात कर लेते हैं हेमा मालिनी जो कभी बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया करती थी। आज वह राजनीति के रंग में रंगी हुई है। हेमा मालिनी पंजाब के गुरदासपुर में लोकसभा चुनाव के दौरान पूर्व बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना के लिए प्रचार कर चुकी है। आज वहां भाजपा की महासचिव है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की 2004 में हेमा मालिनी ने भाजपा ज्वाइन की थी। 2003 से 2009 तक भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने उन्हें राज्यसभा सांसद के लिए नामित किया था इसके बाद हेमा मालिनी ने 2014 के चुनाव में मथुरा के जयंत चौधरी को हरा दिया था और लोकसभा के लिए चुन ली गई थी।

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र

अगर बात बॉलीवुड के सुपरस्टार धर्मेंद्र की आ जाए तो फिर इनके आगे अच्छे-अच्छे फीके पड़ जाते हैं। आप सभी धर्मेंद्र की एक्टिंग से भलीभांति परिचित है। इन्होंने अपने करियर में काफी कुछ फिल्में की थी जिसमें उनके किरदार ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। एक्टिंग की दुनिया को छोड़ कर धर्मेंद्र सियासी रंग चमकाने में आ गए थे। 2004 के आम चुनाव में राजस्थान के बीकानेर से भारतीय जनता पार्टी के लिए उन्हें सांसद के रूप में चुना गया था। उनके राजनीति में पैर रखने के बाद आलोचकों ने कई आलोचना की थी, लेकिन इसके बाद भी वहां धीरे-धीरे आगे बढ़ते गए लेकिन उन्होंने राजनीति को पीछे रखते हुए फिल्म की शूटिंग में ज्यादा ध्यान दिया।

अभिनेत्री जया बच्चन

जया बच्चन से तो आप सभी भली-भांति परिचित होंगे। अमिताभ बच्चन की धर्मपत्नी जया बच्चन जिन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी कुछ हासिल किया था। उन्होंने अभिनेत्री के साथ ही एक राजनेता के रूप में भी अपनी प्रतिभा और क्षमता का प्रदर्शन किया था। इसके साथ ही इन्हें पद्मश्री से नवाजा गया था। वहीं समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद को सर्वश्रेष्ठ महिला सांसद का पुरस्कार भी मिला है।

google news

बिग बी अमिताभ बच्चन

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन जिन्होंने हिंदी सिनेमा की कई फिल्मों में किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीता था। आज यह फिल्म इंडस्ट्री से जरूर दूर है लेकिन आज भी इन्हें दर्शक बड़े पर्दे पर देखना पसंद करते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें अमिताभ बच्चन ने उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम हेमवती नंदन बहुगुणा के खिलाफ इलाहाबाद सीट से चुनाव लड़ा था। चुनाव में उन्होंने बड़े अंतर के साथ जीत हासिल की थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 1984 में अमिताभ बच्चन में फिल्म इंडस्ट्री से ब्रेक ले लिया था। लेकिन उनके लिए राजनीति करना संभव नहीं था तो उन्होंने 3 साल बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था

अभिनेत्री किरण खेर

किरण खेर अनुपम खेर की पत्नी और बॉलीवुड इंडस्ट्री की अभिनेत्री जिन्होंने राजनीतिक जीवन की शुरुआत जागरूकता अभियान से जुड़कर और एनजीओ से की थी। इसके साथ ही वहां 2011 में अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन में भी शामिल थी। उन्होंने आम आदमी पार्टी बनाने का विचार भी किया था इसके साथ किरण खेर ने 2011 के नगर निगम चुनाव के दौरान भाजपा पार्टी का प्रचार किया था और 2014 के आम चुनाव में चंडीगढ़ के लोकसभा उम्मीदवार घोषित हुई थी इस दौरान किरण खेर ने भारी बहु मतों से जीत हासिल की थी।

अभिनेत्री जयाप्रदा

अभिनेत्री जयाप्रदा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को कब से अलविदा कह दिया और उन्होंने 1994 में तेलुगु टीडीपी पार्टी के साथ अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। इन्होंने कई भारतीय फिल्मों में काम किया है उसके बाद टीडीपी को छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गई इसके बाद 2004 के आम चुनाव के दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश के रामपुर क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। वहीं 2009 में फिर से वहां चुनी गई और इसमें भी उन्होंने जीत हासिल की थी।

अभिनेता राज बब्बर

अभिनेता राज बब्बर जिन्हें भला कौन नहीं जानता होगा। इन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई फिल्मों में काम किया कई फिल्मों में विलेन के किरदार से दर्शकों को काफी मनोरंजन भी किया। अगर इनकी राजनीतिक करिअर की बात करें तो 1994 से 1999 तक राज्यसभा के सदस्य रहे थे। इसके बाद 2004 में लोकसभा चुनाव के लिए चुना और 2006 में पार्टी से निलंबित हो गए थे। इसके बाद फिर उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन की और 2009 में संसद सदस्य के रूप में चुने गए। 2014 में राज बब्बर फिर लोकसभा चुनाव लड़े लेकिन इसमें भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

शत्रुघ्न सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा जिन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से काफी जलबा बिखेरा था। उन्होंने हिंदी सिनेमा की कई फिल्मों में काम किया था इसके साथ ही सफल करियर के बाद इन्होंने राजनीति में कदम रखा 1991 में राजेश खन्ना के खिलाफ चुनाव लड़ा लेकिन इसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वहीं शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने एक इंटरव्यू में चुनाव को लेकर कई खुलासे किए उन्होंने कहा था कि राजनीति में कदम रखना उनकी सबसे बड़ी गलती थी। 2009 के आम चुनाव में शत्रुघ्न सिन्हा ने बिहार के पटना से चुनाव लड़ कर शेखर सुमन को हराया था।

सुपरस्टार गोविंदा

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार गोविंदा जिन्हें भला कौन नहीं जानता है। उन्होंने 1990 के दशक में बॉलिवुड में खूब जलवा बिखेरा था। कुछ साल पहले ही इन्होंने राजनीति में अपना कदम रखा था और 2004 में उन्हें मुंबई उत्तर निर्वाचन क्षेत्र के लिए संसद में सदस्य के रूप में चुना गया था। 2005 में मुंबई में आई बाढ़ के दौरान उनकी काफी आलोचना भी हुई थी इसके बाद उन्हें फिर चुनाव लड़ने का मौका मिला लेकिन उन्होंने चुनाव से मुंह मोड़ते हुए फिर से बॉलीवुड में जाने का मन बना लिया था।

उर्मिला मातोंडकर

उर्मिला मातोंडकर को तो आप भली-भांति जानते होंगे। इन्होंने हाल ही में हुए 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन इसमें भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अब 2020 में उन्होंने कांग्रेस से मुंह मोड़ते हुए शिवसेना में चली गई जिसके बाद से अब अपनी राजनीति का परचम शिवसेना में चमकाने को उतारू है।