इंदौर में ये कांग्रेस विधायक करवा रहे अयोध्या यात्रा, खुद के खर्च से 600 बुजुर्गों को अयोध्या किया रवाना

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के विधायक संजय शुक्ला हमेशा अपने क्षेत्र के लोगों के लिए आगे आकर कार्य करते है। इन दिनों विधायक संजय शुक्ला अपने क्षेत्र के लोगों को अयोध्या यात्रा करवा रहे हैं, जहां बुजुर्गों को सम्मान से इंदौर से बाई ट्रेन अयोध्या यात्रा पर ले जाया जा रहा है।

google news

दरअसल विधायक संजय शुक्ला अपने क्षेत्र के लोगों को इन दिनों अयोध्या यात्रा करवा रहे हैं, जहां बुजुर्गों को सम्मान से भगवान श्री राम के जन्म स्थली के दर्शन कराए जा रहे हैं। शनिवार को 600 यात्री अयोध्या के लिए रवाना हुए। इस दौरान पूर्व मंत्री जीतू पटवारी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं इस दौरान विधायक संजय शुक्ला का कहना है कि कहीं बुजुर्ग माता पिता तुल्य अपने पूरे जीवन काल में धार्मिक स्थलों के दर्शन नहीं कर पाते हैं कईयों के बेटे उन्हें घर से निकाल देते हैं ऐसे में वह सभी को निशुल्क यात्रा करवा रहे हैं। जिसमें रहना खाना सभी सुविधा विधायक संजय शुक्ला की ओर से ही की जा रही है।

बता दें कि शनिवार को 600 यात्री इंदौर के रेलवे स्टेशन से अयोध्या के लिए रवाना हुए। इस दौरान प्लेटफार्म पर पूर्व मंत्री जीतू पटवारी सज्जन वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और यात्रियों का अभिवादन किया।

गौरतलब है महामारी की दूसरी बेव में भी विधायक संजय शुक्ला ने आमजनता के लिए समाज सेवी के रुप में कार्य किए है। समय-समय पर विधायक अपने क्षेत्रवासियों के लिए सामाज सेवा का कार्य करते रहते है। आपकों बताना चाहेंगे इससे पहले एक बार 600 लोगों के जत्थे को विधायक संजय शुक्ला यात्रा करवा चुके हैं,वही शनिवार को दूसरा जत्था अयोध्या के लिए रवाना हुआ है।

google news