छत्तीसगढ़ की इस बे​टी ने बनाया बेटियों के लिए ऐसा डिवाइस, मजनुओं को लगेगा 1 हजार वोल्ट का झटका

देश में महिलाओं पर हो रहे दुर्व्यवहार और छेड़छाड़ की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। जिससे महिलाएं घर से निकलने में भी डर रही है। महिलाएं जब घर से निकलती है तो सुनसान रास्ते में उनके साथ किसी भी तरह की घटना होने की संभावना बनी रहती है। रोजाना कई तरह की खबरें महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और छेड़छाड़ की सामने आती रही है। इसी बीच अब छत्तीसगढ़ के धमतरी की रहने वाली एक युवती ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक अनोखा डिवाइस बनाया है जिससे महिलाओं पर बुरी नजर और छेड़छाड़ करने वाले मजदूरों को 1000 का झटका लगने वाला है।

google news

दरअसल अब यह डिवाइस की सराहना देश भर में होने के साथ ही विदेशों में भी मांग बढ़ने लग गई है। बताया जा रहा है कि युवती ने इस डिवाइस को बनाने में मच्छर मारने वाले रैकेट किट का इस्तेमाल किया है जो युवतियों के सेंडल के साथ ही वुमन सेफ्टी पर्स लगाया गया है।

महिलाओं के सेंडल में फिट किया डिवाइस

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले की रहने वाली सिद्धि पांडे ने महिला और युवतियों की सुरक्षा के लिए अब एक ऐसा डिवाइस बनाया है जो उनकी सुरक्षा तो करेगा ही साथ ही छेड़छाड़ करने वाले मजनू को भी सबक सिखाएगा ।अभी तक देखा है कि महिलाएं जब बाजार में निकलती है तो उनके पैर में सैंडल और हाथ में पर्स होता है, लेकिन अब इन्हीं चीजों को उनकी सुरक्षा के लिए हथियार बना दिया गया है। यानी कि अब सैंडल में डिवाइस लगाया गया है।

ऐसे बनाया सिद्धि ने रिजार्जेबल डिवाइस

इस डिवाइस को बनाने वाली सिद्धि पांडे की माने तो सैंडल और पर्स में जो डिवाइस लगाया गया है वहां 1000 वोल्ट का झटका देता है। अगर कोई भी मजनू महिलाओं या युवतियों से छेड़छाड़ करता है तो वहां उसे टच करते ही बेहोश कर देता है। इसके बाद महिला मजनू के जाल से सुरक्षित निकल सकती है। सिद्धि ने बताया कि इसे बनाने के लिए इसमें मच्छर मारने के रैकेट कीट उपयोग किया गया है इसके साथ ही सैंडल के सोल में इसे लगाया गया है। वहीं इसमें रिचार्जेबल बैटरी लगाई गई है जिसे चार्ज करने के बाद इसका उपयोग किया जाता है। इसे ऐसी जगह फिट किया गया है जिसे एक नजर में आप नहीं देख पाएंगे।

google news

पर्स में लगा है सायरन और जीपीएस

इसके साथ ही जब कोई महिला अकेली बाजार में बाहर जाती है तो उन्हें किसी भी तरह का खतरा नहीं रहेगा, क्योंकि पर्स में पुलिस का सायरन लगाया गया है। जब महिलाओं को खतरा लगेगा तो बटन दबाने पर उसमें जोर—जोर से सायरन बजने लगेगा। वहीं उसमें लगा जीपीएस महिला किस स्थान पर है उसका पता चल जायेगा। इस डिवाइस को बनाने में महज 750 रुपये का खर्च आया है।

जापान में होगा इसका प्रदर्शन

बता दें कि इस डिवाइस से विश्व गुरु माने जाने वाला जापान भी प्रभावित हो गया है ।अब इसकी मांग जापान में भी बढ़ने लगी है। इसका प्रदर्शन जापान में किया जाएगा। इसके लिए सिद्धि को जापान से न्योता मिल चुका है। डिवाइस कई दिनों पहले कंप्लीट हो चुका है, लेकिन महामारी की वजह से इसका प्रदर्शन रोक दिया गया था। वहीं अब कुछ दिनों में इसका प्रदर्शन जापान में होने वाला है। बता दें कि आगामी समय में यह डिवाइस महिलाओं की सुरक्षा के लिए काफी कारगर साबित होने वाली है।