ये है देश का एकमात्र अनोखा रेलवे स्टेशन, जहां पुरुष नहीं बल्कि महिलाएं करती है संचालन, ये है बड़ी वजह

भारतीय रेलवे अपने यात्रियों की सुविधा के अनुरूप कई तरह के बदलाव कर रहा है ।इसके साथ ही इसका नेटवर्क सबसे ज्यादा फैला हुआ है। दुनिया का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क भारतीय रेल माना जाता है। जिससे पूरे भारत में 8388 रेलवे स्टेशन है। इन रेलवे स्टेशनों पर रोजाना ट्रेन रूकती है। इसमें कई कर्मचारी काम करते हैं, लेकिन अब हम आपको एक ऐसे रेलवे स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका संचालन सिर्फ महिलाओं के जिम्मा है। यहां पर कोई भी पुरुष काम करते हुए नजर नहीं आएगा, बल्कि महिलाएं इस रेलवे स्टेशन का संचालन करती है।

google news

लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

दरअसल यह रेलवे स्टेशन माया नगरी मुंबई का माटुंगा रेलवे स्टेशन है। यह रेलवे स्टेशन अनोखा होने की वजह से इसका नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया जा चुका है। इस रेलवे स्टेशन का संचालन पुरुष नहीं बल्कि महिलाओं के द्वारा किया जा रहा है। दरअसल इंडियन रेलवे की तरफ से इस तरह का प्रयास महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए किया गया है। इस रेलवे स्टेशन को चलाने के लिए करीब 41 महिला कर्मचारी मौजूद है।

पूरे रेलवे स्टेशन को संभालती है महिलाएं

इस रेलवे स्टेशन पर महिलाओं के जिम्मा सारा काम है। रेलवे स्टेशन पर टिकट वितरण से लेकर सारा काम महिला ही संभालती है। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन पर सफाई का काम भी महिला करती है। वहीं महिला भी इस तरह रेलवे स्टेशन का संचालन करने से महिला यात्री अपने आप को काफी सुरक्षित महसूस करती है।

इस रेलवे स्टेशन पर 41 महिलाकर्मी है मौजूद

बता दें कि इस रेलवे स्टेशन पर करीब 41 महिलाकर्मी काम करती है। जिनमें 17 महिलाओं को ऑपरेशन और कमर्शियल विभाग में रखा गया है। इसके साथ ही 2 महिलाएं अनाउंसर दो संरक्षण स्टॉप का टिकट चेकिंग रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स समेत 5 जगह पर रखा गया है। इसके साथ ही इस रेलवे स्टेशन की मैनेजर भी महिला है और यहां पर नारी शक्ति के द्वारा ही रेलवे की पूरी जिम्मेदारी इनके द्वारा संभाली जा रही है।

google news