भारतीय टीम के इस दिग्गज खिलाड़ी ने फिर फैंस को चौंकाया, बीच आईपीएल में कर दी संन्यास की घोषणा!

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज और वर्तमान में चेन्नई सुपर किंग की तरफ से खेल रहे बल्लेबाज ने एक बार फिर फैंस को चौंका दिया है। दरअसल अंबाती रायडू ने आईपीएल से संन्यास की घोषणा कर दी है। 2010 में मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू किया था और 2018 में चेन्नई सुपर किंग की तरफ से आईपीएल में खेलते हुए बहुत ही शानदार प्रदर्शन रहा है। दो बार चेन्नई और तीन बार मुंबई इंडियंस के साथ चैंपियन रहे हैं। इसके अलावा उनका प्रदर्शन आईपीएल में बहुत ही शानदार रहा है, लेकिन सोशल मीडिया पर अचानक उन्होंने संन्यास की घोषणा ट्वीट के जरिए की, लेकिन कुछ देर बाद ही उसको वापस से उन्होंने हटा दिया है।

google news

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अंबाती रायडू एक बहुत ही अच्छे बल्लेबाज हैं और अपने प्रदर्शन के बदौलत आईपीएल में मुंबई और चेन्नई सुपर किंग दोनों को खिताब जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं, लेकिन 2019 के विश्व कप में उन्हें भारतीय टीम में जगह नहीं मिली थी जिससे नाराज होकर उन्होंने एक ट्वीट किया था जिसकी वजह से काफी चर्चा में रहे थे।

अंबाती रायडू ने ट्वीट कर की थी घोषणा

शनिवार को अंबाती रायडू ने एक ट्वीट कर लिखा… मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि यह मेरा आखिरी आईपीएल होगा। 13 साल में मैंने इसे खेलते हुए दो महान टीमों के साथ बेहतरीन समय बिताया है। अद्भुत यात्रा के लिए मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग को इमानदारी से धन्यवाद देना पसंद करूंगा। हालांकि 36 साल के बल्लेबाज अंबाती रायडू ने इस ट्वीट को कुछ देर बाद फिर हटा लिया है जिससे फैंस भी चौक गए हैं।

2019 में भी रायडू ने किया था ये ट्वीट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि अंबाती रायडू ने अपने फैंस को चौंकाया है। 2019 वर्ल्ड कप के बीच भी उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। वह टूर्नामेंट से पहले तक टीम के प्रमुख बल्लेबाज थे, लेकिन टीम में जगह नहीं मिलने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई और संन्यास का ऐलान कर दिया था। हालांकि कुछ दिनों बाद फिर इसी तरह से उन्होंने संन्यास की घोषणा कर फैंस को चौंका दिया है।

google news

जाने कैसा रहा रायडू का करियर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अंबाती रायडू ने आईपीएल में 2010 में मुंबई इंडियंस के तरफ से डेब्यू किया था। उन्होंने 187 मैच खेले हैं इसके साथ 127 की स्ट्राइक रेट से अभी तक 4187 रन बनाए हैं। जिसमें 42 शतक के साथ ही 1 शतक शामिल है। वहीं 2018 में चेन्नई सुपर किंग की तरफ से डेब्यू किया था जिसमें 602 रन बनाए थे यहां उनका सबसे बेहतरीन जगह इसी तरह अंबाती रायडू के संन्यास की घोषणा करने के बाद और परेशान नजर आ रहा है।