मध्यप्रदेश के इंदौर में बन रहा किशोर कुमार का अनोखा मंदिर, ये होगी इस संगीत के केंद्र की खासियत

भारतीय सिनेमा के लेजेंड किशोर कुमार का हाल ही में जन्मदिन मनाया गया। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में अब किशोर कुमार का मंदिर बनाया जा रहा है। बता दें कि किशोर कुमार के कई फैन हैं और अब उनका अनुखो मंदिर इंदौर में बनाया जा रहा है। इस मंदिर में भगवान की तरह किशोर कुमार की मूर्ति की पूजा की जाएगी। हालांकि इस मंदिर में भगवान के भजन नहीं होंगे ना ही आरती की जाएगी, बल्कि किशोर कुमार के गाए गीत 24 घंटे गूंजते रहेंगे।

google news

किशोर दा के मंदिर में फैंस गाएंगे गीत

इतना ही नहीं इस मंदिर में देश विदेश जाने वाले उनके फैंस किशोर कुमार के गीत गाएंगे और उन्हें श्रद्धांजलि भी प्रेषित करेंगे। इस मंदिर में किशोर कुमार की यादों को पूरी तरह से संजोया जाएगा इसके निर्माण की तैयारी अब लगभग पूरी हो चुकी है। किशोर कुमार ने भारतीय सिनेमा में अपनी आवाज में कई गाने लॉन्च किए थे ।किशोर दा हर दिलों पर राज करते थे उनके जन्मदिन के मौके पर फिल्म इंडस्ट्री जुड़े लोगों के साथ ही फैंस ने भी श्रद्धांजलि दी है।

मंदिर में 24 घंटे गुंजेंगे किशोर दा के गाने

किशोर कुमार अपने जमाने के फेमस सिंगर रहे हैं। आज भी लोग उनके गाने को सुनना पसंद करते हैं। ऐसे में अब मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में किशोर कुमार के फैन उनका अनोखा मंदिर बनाने जा रहे हैं। इस मंदिर में किशोर कुमार के गीत 24 घंटे बजते रहेंगे इसके साथ ही देश-विदेश से आने वाले लोग किशोर के गीत गाएंगे और उन्हें श्रद्धांजलि प्रेषित करेंगे।

मंदिर बनाने की तैयारी हो गई शुरू

किशोर कुमार के इस मंदिर के निर्माण की तैयारी अब लगभग शुरू हो गई है। उनके फैंस का कहना है किशोर कुमार एक ऐसी धरोहर हैं जिन्हें शायद फिर संभालने में कुदरत को कई सदियां लग जाए। किशोर सचदेवा ने बताया कि किशोर कुमार की जादुई आवाज आज भी लोगों के दिलो और दिमाग में बसी हुई है। उनको अमर बनाने के लिए ही अब उनके मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। राष्ट्रीय धरोहर होगी और उन्हें बॉलीवुड के सदाबहार गायक किशोर कुमार एक ऐसा नाम है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। बहुमुखी प्रतिभा के धनी किशोर कुमार ने बतौर गायक अभिनेता निर्माता और निर्देशक और संगीतकार बॉलीवुड में अपने आप को स्थापित किया था आज उन्हें लोग याद करते हैं।

google news

पिता की चिट्ठी के बाद कॉलेज में मिला दाखिला

इंदौर के क्रिस्चियन कॉलेज में किशोर कुमार ने पढ़ाई की कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अमित डेविड ने बताया कॉलेज में एडमिशन के लिए किशोर के पिता ने खाद चिट्ठी लिखी। जिसके बाद उन्हें इस कॉलेज में दाखिला मिला और चिट्ठी आज भी कॉलेज में मौजूद हैं। हमेशा शरारत में लगे रहने वाले मस्त मौला किशोर पढ़ाई के मामले में जरा कमजोर थे लेकिन उन्होंने अपनी आवाज के बलबूते दुनिया में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई थी। किशोर कुमार कॉलेज में आने के बाद भी अपनी शरारत और दोस्तों में ही लगे रहते थे ।गायकी में सबको पीछे छोड़ देने वाले किशोर दा कॉलेज में 2 साल बैक लग गए थे तीसरी बार में उन्होंने इस परीक्षा को पास की है।