Video : महेंद्र सिंह धोनी को मैदान पर देखकर भावुक हो गया ये फैन, बोला-कुल धोने के लिए दे सकता हूं जान

महेंद्र सिंह धोनी का क्रिकेट मैदान से लेकर हर जगह बोलबाला है। महेंद्र सिंह धोनी के फैंस काफी है और उन्हें कैप्टन कूल के नाम से जानते हैं। लोग उनके कितने दीवाने हैं इसके उदाहरण कई बार क्रिकेट मैदान पर भी देखने को मिले हैं, लेकिन एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी का एक और फैंस सामने आया है जो उनके लिए अपनी जान तक कुर्बान करना चाहता है। दरअसल यह वाक्य सनराइजर्स हैदराबाद और सीएसके के बीच रविवार को खेले गए मुकाबले में देखने को मिला है।

google news

पोस्टर में लिखी यह बात

दरअसल महेंद्र सिंह धोनी के कई फैन हैं जो सामने आते रहते हैं, लेकिन अब एक ऐसा फैन सामने आया है जो कैप्टन कूल के लिए अपनी जान तक कुर्बान करना चाहता है। दरअसल चेन्नई सुपर किंग और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले में के दौरान स्टेडियम में बैठे एक शख्स का वीडियो इस समय वायरल हो रहा है जिसमें वहां हाथ में पोस्टर लेकर खड़ा है। इस पोस्टर में जो बात लिखी है उसे देख कर और पढ़ कर हर कोई हैरान है। इसमें लिखा.. अगर धोनी स्वर्ग में जाकर खेलेंगे तो मैं मरने के लिए भी तैयार हूं। अब यह पोस्टर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

शरीर पर बनवाया धोनी का ऐसा टैटू

अब इस बात से तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि दुनिया में धोनी के कितने फैन हैं, लेकिन यह ऐसा फैंस है जो कूल धोनी के लिए कुछ भी करने को तैयार है। धोनी की दीवानगी इस शख्स में काफी झलकती हुई नजर आ रही है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि किसी ने धोनी के लिए अपनी दीवानगी दिखाई है। ऐसे कई फैंस है तो धोनी से बहुत प्यार करते हैं।इतना ही नहीं अब से कुछ दिनों पहले भी धोनी का एक फैंस क्रिकेट ग्राउंड में आ गया था हालांकि बाद में उसे बाहर निकाला गया। वहीं इस फैंस ने अपने शरीर पर महेंद्र सिंह धोनी का टैटू भी बनवाया हुआ है।

दरअसल चेन्नई सुपर किंग का इस बार प्रदर्शन अच्छा खासा नहीं रहा है, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी की बात करें तो उन्होंने अपनी कप्तानी के दम पर अब तक आईपीएल के चार खिताब चेन्नई सुपर किंग के लिए जीते हैं जिसमें 2010 और 2011 में लगा था जीतने के साथ ही 2018 और 2021 में भी खिताब जीता है, लेकिन 2022 में महेंद्र सिंह धोनी कप्तानी नहीं कर रहे हैं उनकी जगह रविंद्र जडेजा के हाथों में कप्तानी है ऐसे में टीम अच्छा खासा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है।

google news