मध्यप्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट मार्च में पड़ेगी गर्मी

आगामी दिनों में मध्य प्रदेश का मौसम फिर बदल जाएगा। दरअसल कुछ दिनों में तापमान बढ़ने के साथ ही कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। वहीं 13 फरवरी मध्यप्रदेश के सभी जिलों में शुष्क रहने के साथ ही 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है तो वहीं 15 फरवरी के बाद कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

google news

मार्च के दूसरे सप्ताह से शुरू होगी गर्मी

बता दें कि दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार 15 फरवरी के बाद मध्य प्रदेश के कई जिलों में बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। वहीं मार्च के दूसरे सप्ताह में गर्मी का असर शुरू हो जाएगा। हवाओं का रुख बदलने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। वहीं रविवार को पश्चिम विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में मध्यप्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है। 15 फरवरी से फिर बादल छा सकते हैं जबलपुर संभाग के कुछ जिलों में बौछारें गिर सकती है। 16-17 फरवरी के बाद तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो जाएगा जिसके बाद एक बार फिर ठंड अपना कहर दिखाएगी। वहीं मार्च में गर्मी का असर शुरू हो जाएगा।

इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी के आसार

15 फरवरी से बारिश और बर्फबारी शुरू होगी। उत्तराखंड, चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, यूपी, राजस्थान में घना कोहरा छाया रहेगा। तमिलनाडु के दक्षिणी इलाकों में 2 दिन तक भारी बारिश पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 48 घंटों में हरियाणा उत्तर प्रदेश पंजाब के उत्तरी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं 15 फरवरी को मध्यप्रदेश में चक्रवर्ती का क्षेत्र घोषित होने से बिहार छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश और बिहार के इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है।

google news