भूकंप के झटके से दहला मध्यप्रदेश का पश्चिमी निमाड़, लोगों ने महसूस किए 3.5 तीव्रता का कंपन

मध्यप्रदेश में सुबह भूकंप के झटके आने से पूरा मध्यप्रदेश दहल गया है। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से 125 किलोमीटर दूर दक्षिण पश्चिम में सुबह 4 बजकर 53 मिनट को 3.5 तीव्रता की गति से भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलाजी ने दी है। दरअसल मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा क्षेत्र में 24 फरवरी यानी गुरुवार की सुबह जमीन से भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस करने के बाद लोगों में घबराहट की स्थिति पैदा हो गई, जैसे ही खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो सनसनी फैल गई।

google news

3.5 तीव्रता की गति से महसूस किए झटके

वहीं इसके बाद जिला प्रशासन घटनास्थल पर पहुंचा और पूरे घटनाक्रम की जांच पड़ताल में जुट गया है। दरअसल सेंधवा में अलसुबह जैसे कि लोगों की नींद खुली तो उस समय भूकंप के झटके उन्होंने महसूस किए है। इसकी जानकारी शहरी क्षेत्र के लोगों ने रहवासियों को दी है। झीरा चौक, मोती बाग, राम बाजार, रामकटोरा आदि स्थानों पर 3.5 तीव्रता की गति से लोगों को भूकंप के झटके लगे।

महिला को महसूस हुए भूकंप के झटके

वहीं एक महिला का कहना है कि सुबह जब उठकर वहां चाय बना रही थी उसी समय हल्का कंपन महसूस हुआ। अचानक उनके घर में रखे बर्तन बजने लगे और बाहर जाकर देखा तो वहां भी कुछ कंपन महसूस हो रही थी। उसके बाद धीरे-धीरे खबर सोशल मीडिया पर फैल गई।

कलेक्टर बोले कर रहे हैं जांच

भूकंप के झटके की जानकारी के बाद जिला प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों से जानकारी लेने लगे। कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा का कहना है लोगों ने हल्के भूकंप के झटके महसूस किए है इस संबंध में जांच की जा रही है। एसडीम तपस्या परिहार, तहसीलदार मनीष पांडे ने कहा कि भूकंप के झटके सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर दर्ज हुआ है।

google news

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की वेबसाइट की माने तो भूकंप की तीव्रता 3.5 की गति से आया था। इसकी लोकेशन इंदौर से करीब 125 किलोमीटर दूर दक्षिण-पश्चिम बताई जा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले भी बड़वानी जिले के सेंधवा के आसपास पहाड़ी क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं।