ये कैसा प्रेम, प्रेमी ने प्रेमिका के लिए करवाया ये काम, जानकार रह जायेंगे हैरान

प्रेम प्रसंग में लोग क्या कुछ नहीं कर जाते हैं प्रेम किसी की जान ले सकता है तो किसी के लिए जान दे भी सकता है, लेकिन हाल ही में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से प्रेम प्रसंग का एक अनोखा और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। प्रेम में पागल प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के साथ रहने के चलते जेंडर चेंज करवा रहा था। दरअसल लड़का एक महिला से बेपनाह प्यार करता था और वह हमेशा उसके साथ रहना चाहता था। इसी के चलते उसने जेंडर बदलने का मन बनाया और डॉक्टर के पास पहुंच गया। डॉक्टर ने जेंडर चेंज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है उसके बाद उसमें आधी लड़कियों जैसे व्यवहार उत्पन्न हो गए हैं लेकिन जैसे ही लड़के के व्यवहार में उसके माता-पिता को शक हुआ तो पूरे मामले का खुलासा हो गया।

google news

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लड़का देश की राजधानी दिल्ली की मल्टीनेशनल कंपनी में काम करता था। वहीं उसके साथ काम करने वाली महिला से उसको प्रेम हो गया था। धीरे-धीरे बात आगे बढ़ी और उसके बाद उस दिन जेंडर चेंज करवाने का मन बना लिया था। दरअसल महिला का पति की कोरोना के कारण मौत हो गई थी इसके बाद वह अकेले रहती थी जिसके बाद उस युवक को उसके साथ रहना पसंद हो गया और धीरे-धीरे दोनों के बातचीत प्रेम में बदल गई।

पिता क्लास वन ऑफिसर के पोस्ट से हुए थे रिटायर

वहीं माता-पिता भोपाल के एडवोकेट सरिता राजानी से मिले और ट्रीटमेंट को रुकवाया गया। एडवोकेट सरिता राजानी ने जानकारी देते हुए बताया जो लड़का महिला से प्रेम करता था। वहां अपने पिता का इकलौता बेटा है उसके पिता क्लास वन ऑफिसर के पोस्ट से रिटायर हुए हैं।

पत्नी के पूछने पर हुआ था मामले का खुलासा

बताया जा रहा है युवक ने एक महिला के प्रेम में जेंडर चेंज करवाने का मन बनाया था। लड़के पिता की माने तो उसका कहना था की डेढ़ महीने से बेटे में काफी परिवर्तन दिखाई देना था। वह अकेला रहने के साथ चिड़चिड़ा हो गया था। वहीं जब पत्नी ने बेटे से प्रेम से पूछा तो जो उसने बताया उसके बाद माता पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई।

google news