मध्यप्रदेश की राजधानी में सीटी बस यात्रियों की बल्ले बल्ले, बसों के किराया हुआ इतना सस्ता, जानिए कितना मिलेगा फायदा

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लोगों के लिए बहुत ही अच्छी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल बढ़ती महंगाई के बीच अब लोगों को सिटी बसों का किराया सस्ता मिलने वाला है ।जानकारी मिली है कि बसों का सफर अब आसान हो जाएगा भोपाल में 9 सितंबर से 40 नई सीएनजी बसें चलाई जाएंगी। जिसके बाद भोपाल में सिटी बसों की संख्या बढ़ जाएगी ।ऐसे में इसका फायदा शहर में रहने वाले लोगों को मिलेगा भोपाल में हर दिन सवा लाख से अधिक लोग सिटी बस में सफर करते हैं। ऐसे में अधिक बस चलने की वजह से इन्हें किराया भी कम देना पड़ेगा।

google news

आज से 40 नई सीएनजी बसें हुई शुरू

राजधानी भोपाल में 9 सितंबर यानी शुक्रवार से 40 नई सीएनजी बसें शुरू की जा रही है। मंत्री विश्वास सारंग, महापौर मालती राय ,विधायक कृष्णा गौर और रामेश्वर शर्मा ने इसका शुभारंभ किया है। इन बसों में सभी सुविधाओं का ध्यान रखते हुए सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं, जबकि सुरक्षा की दृष्टि से बसों में हर सीट पर इमरजेंसी बटन भी लगाई गई है। इसके अलावा बसों में कैशलेस सुविधा भी मौजूद है। वहीं स्थानीय लोग मासिक स्मार्ट कार्ड का भी इस्तेमाल कर सकेंगे।

यात्रियों को किराया देना हुआ सस्ता

सबसे अहम और जरूरी बात हम आपको बता देते हैं। इन 40 बसों का संचालन बीसीएलएल के द्वारा किया जाएगा ।जिससे इसका किराया भी सस्ता होगा। यात्रियों को किराए में न्यूनतम 7 रुपए और अधिकतम 42 रुपए लगते हैं, लेकिन भोपाल के 3 नए और दो पुराने रूटों पर यह बस चलेगी। 40 नई बसों के आने के बाद शहर के किस रूट पर 313 वर्ष से दौड़ेगी। खास बात यह है कि नहीं सीएनजी बसें सुखी सेवनिया की जाएगीं।

जैसे शहर के लोगों को आने जाने में काफी राहत मिलेगी अभी तक सुखी सेवनिया क्षेत्र में सिटी बस नहीं जाती थी, लेकिन अब इन बसों का रूट सुखी सेवनिया भी कर दिया गया है। भोपाल में चलने वाली सिटी बसों में हर दिन करीब सवा लाख से अधिक यात्री सफर करते हैं ।भोपाल में 273 सीटें बसे शहर के 8 रूटों पर चलती थी। सभी बसें शहर के लगभग सभी क्षेत्र को कवर करती थी, लेकिन फिर भी कुछ कह जाते थे 40 नई बसें चलाई जा रही है।

google news