प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फेवरेट मुख्यमंत्री कौन?, इस लिस्ट में शिवराज सिंह चौहान के साथ इनके नाम भी शामिल

भारत में 29 राज्य है जिनमें करीब 17 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सरकार बना रखी है। यानी कि सत्तारूढ़ गठबंधन में भाजपा शामिल है। इनमें से 12 राज्यों में भाजपा पार्टी के मुख्यमंत्रियों ने कमान संभाल रखी है। अब सवाल यह है कि आखिरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबसे पसंदीदा मुख्यमंत्री कौन है। बता दें कि 2024 में लोकसभा चुनाव होना है इसकी तैयारी भी जोर शोर से चल रही है। हालांकि इससे पहले विधानसभा चुनाव भी मध्यप्रदेश समेत गुजरात, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश जैसे कई राज्यों में होना है इसकी तैयारी भी जोर-शोर से चल रही है।

google news

इस राज्य में बाजपा ने लगातार बनाई सरकार

हम आपको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पसंदीदा मुख्यमंत्री के बारे में बताने जा रहे हैं। इंडियन एक्सप्रेस की मानें तो भाजपा नेताओं का मानना है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे पसंदीदा मुख्यमंत्री है। साल 2022 कि अगर बात करें तो भाजपा ने उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। ऐसे में योगी आदित्यनाथ सबसे अच्छे सीएम की लिस्ट में शामिल है। इतना ही नहीं इसमें कई मुख्यमंत्रियों के नाम भी दर्ज है।

ये 3 मुख्यमंत्री पीएम मोदी के है पसंदीदा

एक रिपोर्ट के अनुसार राजनीतिक गलियारों में चर्चा चल रही है। योगी आदित्यनाथ के अलावा असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वा शर्मा और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इस लिस्ट में शामिल है। इन तीनों मुख्यमंत्रियों को अपने काम के तरीकों के चलते पीएम मोदी भी सराहना कर चुके हैं। अंदरूनी सूत्रों के हवाले से पता चला है कि प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान सीएम अपने साथ नोटपैड और पेन भी रखते हैं। पीएम मोदी जो भी इन्हें निर्देश देते हैं उन्हें वहां दर्ज भी करते हैं और तत्काल नौकरशाहों को जानकारी दे देते है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा दिए गए निर्देशों को लिखने के बाद यह तीनों मुख्यमंत्री नौकरशाहों को जानकारी देते हैं। इसके बाद निर्देशों के संबंध में 15 दिनों के अंदर रिपोर्ट भी मांगी जाती है। बताया जाता है इस तरह काम करने वालों के लिए पीएम मोदी के मन में सॉफ्ट कॉर्नर है। ऐसे में यह सबसे पसंदीदा मुख्यमंत्री के रूप में गिने जाते हैं।

google news