Food Delivery करने सिंगापुर से अंटार्कटिका पहुंच गई महिला, 30 हजार किमी जाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Singapore To Antarctica: टेक्नोलॉजी के इस दौर में आज हमारे बीच ऐसी बहुत सी कंपनियां हैं जो कि फोन करते ही 15 मिनट में आपको आपका पसंदीदा खाना घर तक पहुंचा देती है। आज दुनिया भर में ऐसी कई फूड डिलीवरी कंपनियां संचालित हो रही है। जोकि लोगों की काफी पसंद बनी हुई है। लेकिन फूड डिलीवरी का सिस्टम क्षेत्र के अनुसार बटा हुआ होता है जहां पर मौजूद डिलीवरी ब्वॉय अपने नजदीकी कस्टमर तक खाना पहुंचाते हैं।

google news
Woman Delivered Food With World Record

लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने डिलीवरी करते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दरअसल, इस महिला ने 30000 किलोमीटर का सफर तय करते हुए सिंगापुर से अंटार्कटिका तक डिलीवरी करने का काम किया है। बता दें कि इस तरह का कारनामा करने वाली यह इकलौती महिला है। इस वजह से इन दिनों यहां महिला काफी ज्यादा चर्चाओं का विषय बनी हुई है।

डिलीवरी कंपनी ने दिया साथ

इतना बड़ा कारनामा करने वाली एक महिला का नाम मानसा गोपाल हैं। जिन्होंने चर्चित फूड कंपनी फूडपांडा से बात करते हुए इस रिकॉर्ड को अपने नाम किया है उन्होंने पहले इस तरह करने को लेकर कंपनी से बात की जिसके बाद कंपनी द्वारा हरी झंडी दिखाए जाने के बाद महिला ने यह कारनामा किया हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो महिला काफी लंबे समय से इस तरह के प्लान को बनाए हुए थे और जिसे उन्होंने रिप्लाई भी किया है।

बता दें कि इस सफर को पूरा करने के लिए महिला ने 30 हजार KM का सफर तय करने के साथ ही 4 महाद्वीपों को भी पार किया है। इतना ही नहीं सफर के दौरान का महिला ने एक वीडियो भी बनाया है जो कि सोशल मीडिया पर उन्होंने खुद साझा किया है जो काफी ज्यादा चर्चाओं का विषय बना हुआ है। बता दें कि इस दौरान महिला को काफी समय और पैसा भी लगाना पड़ा लेकर कंपनी से हरी झंडी मिलने के बाद उन्होंने इस कारनामे को अंजाम दिया है।

google news