Xiaomi ने लांच किया थर्ड जनरेशन का वॉकी टॉकी, 5 हजार कीमी दूर तक बिना परेशानी के कर सकेंगे बात, जानिए कीमत

आधुनिक दौर में एक दूसरे से संचार के लिए वॉकी टॉकी का उपयोग भी बढ़ता जा रहा है। Xiaomi हर समय अपने नए नए प्रोडक्ट लांच करता है। इसी बीच अब Xiaomi ने अपना नया थर्ड जनरेशन का वॉकी टॉकी लांच किया है। वॉकी टॉकी में कई तरह के फीचर दिए गए है। हालांकि अभी इसे चीन में ही लांच किया गया जिसकी कीमत करीब 4 हजार 700 रुपये है। यहां पिछली जनरेशन से काफी अच्छा है। वहीं कहीं इंप्रूवमेंट भी वॉकी टॉकी के थर्ड जनरेशन में किए गए हैं। इसके साथ ही इस वॉकी टॉकी में 4G फुल नेट कॉम का भी सपोर्ट दिया गया है।

google news

इतनी रेंज पर वॉकी टॉकी करेगा काम

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Xiaomi हाल ही में अपना नया थर्ड जनरेशन का वॉकी टॉकी लांच किया है। इसमें कई तरह के फीचर दिए गए हैं। यहां वॉकी टॉकी 5000 किलोमीटर तक की रेंज तक काम करता है। यानी कि कोई भी व्यक्ति इतनी दूरी पर आराम से बात कर सकता है, लेकिन यह सिर्फ चीन के अंदर ही संभव है। वहीं इसमें 4G फुल नेट कॉम चीन के तीन बड़ी टेलीकॉम कंपनियों को सपोर्ट करता है।

इस वॉकी टॉकी में मिलेंगे इतने फीचर्स

वॉकी टॉकी के अंदर किसी भी तरह की कोई एडवांस सेटिंग नहीं दी गई है। इसमें और टीए अपग्रेड का भी सपोर्ट मिलेगा। जिससे यह माना जा सकता है कि आगामी समय में और भी इसमें कई तरह के फीचर अपडेट किए जा सकते हैं। Xiaomi के वॉकी टॉकी के थर्ड जनरेशन में कई तरह के इंटरकॉम है। इंटरकॉम वन टू मेनी इंटरकॉम के साथ टू बेवारस काल का भी ऑप्शन दिया गया है। वॉकी टॉकी के अंदर 40mm 4G साइज स्पीकर यूनिट और एक प्रोफेशनल ऑडियो प्रोसेसिंग चीफ के साथ मिलता है। कंपनी का कहना है कि यह वॉकी टॉकी पुराने मॉडल की तुलना में 30% ज्यादा वॉल्यूम दिया गया।

3 हजार एमएएच की मिलेगी बैटरी

वहीं Xiaomi के इस वॉकी टॉकी में 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। जो 100 घंटे तक अल्ट्रा स्टैंडबाई टाइम पर चलती है। यानी कि इसे आप 60 घंटे तक आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें दो कलर डिस्प्ले दी गई है जो ip54 प्रोटेक्शन के साथ मिलती है। इसके साथ ही इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का ऑप्शन भी दिया गया है। वहीं टाइप सी इंटरफेस का सपोर्ट भी मिलता है।

google news