चंद्रयान-3 को लेकर बड़ी खबर, जानिए किस महीने में ISRO चंद्रयान-3 करेगा लाॅन्च, अभी तक इतने उपग्रह किए लॉन्च

ISRO यानी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान ने चंद्रयान-3 लांच करने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। जानकारी सामने आ रही है कि इसरो अगस्त में चंद्रयान-3 लांच करने वाला है। गुरुवार को केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने इसको लेकर जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि chandrayaan-3 को अगस्त में लांच किया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां की जा रही है। दरअसल इससे पहले इसरो ने chandrayaan-2 लॉन्च किया था लेकिन वहां पृथ्वी पर पहुंचने से कुछ देर पहले ही फेल हो गया था जिसकी वजह से वैज्ञानिकों का कई दिनों की मेहनत पर पानी फिर गया था।

google news

ISRO ने चंद्रयान-3 लांच करने की शुरू की तैयारी

वहीं इसरो ने अब एक बार फिर चंद्रयान-3 लांच करने की तैयारियां शुरू कर दी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान ने 1975 से अब तक भारतीय मूल के 129 उपग्रह और 36 देशों से संबंधित 42 विदेशी उपग्रहों को लांच किया है। इसमें विदेशी उपद्रव में 39 वाणिज्यिक उपग्रह है जबकि नैनो उपग्रह भी शामिल है। जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में कहा कि भारत के पास अंतरिक्ष में कुल 53 उपग्रह है जो अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

भारत के 53 परिचालन उपग्रह दे रहे जानकारी

राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि भारत के पास 53 परिचालन उपग्रह है जिनमें से 21 संचार उपग्रह, 3 विज्ञान उपग्रह है इसके साथ ही 8 नेविगेशन उपग्रह और 21 पृथ्वी अवलोकन उपग्रह शामिल है। यह उपग्रह टेलीमेडिसिन मौसम की सलाह समेत कई तरह की जानकारियां उपलब्ध करवाते हैं।

जितेंद्र सिंह ने आगे बताया कि अधिक से अधिक उपग्रहों को लांच करने की योजना बनाई जा रही है। कई आवेदनों का परिचालन उपयोग के लिए उद्धारक विभागों द्वारा प्राइवेट ढंग से अपनाया है। इसके साथ ही उन्होंने आगे के कार्यक्रम के बारे में पूछे जाने पर कोई जानकारी नहीं दी है। उन्होंने कहा कि परिचालक अनुप्रयोगों को बढ़ाने और देश में बढ़ते अनुप्रयोगों और उपयोगकर्ता मंत्री की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए यह काम किए जा रहे हैं।

google news