घूटनों के दर्द से परेशान है कैप्टन कूल , बड़े अस्पताल नहीं बल्कि इस वैद्य से महज 20 रुपये में इलाज करा रहे धोनी

इस समय कई लोग अपने घुटनों के दर्द से परेशान हैं। बड़े अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने के बाद भी परेशानी कम नहीं होती है। ऐसे में लोग आयुर्वेदिक इलाज अपनाते हैं। यह इलाज कई मायनों तक कारगर साबित भी होता है। ऐसे में टीम इंडिया के सबसे सफल पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी अपने घुटनों के दर्द से परेशान हैं। ऐसे में उन्होंने अपना इलाज बड़े अस्पताल में नहीं बल्कि एक पेड़ के नीचे बैठे वैद्य से करवाया है। इसके लिए धोनी को सिर्फ 40 रुपये खर्च करने पड़े है। हालांकि यह बात सुनकर आपको थोड़ी अजीब जरूर लग रही होगी लेकिन यह सच है।

google news

इस जगह पेड़ के नीचे बैठा है वैद्य

दरअसल महेंद्र सिंह धोनी के पास रुपयों की कमी नहीं है। धोनी भारतीय टीम के सफल खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने टीम इंडिया में कई कीर्तिमान रचे हैं, लेकिन आज घुटनों के दर्द से परेशान है। महेंद्र सिंह धोनी ने अपना इलाज एक वैद्य से करवाया है जबकि वहां बड़े हॉस्पिटल जाकर इलाज करवा सकते थे ।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि झारखंड की राजधानी रांची से करीब 80 किलोमीटर की दूरी पर लापुंग के गलगली धाम में एक जाने-माने वैद्य रहते हैं यह देसी गाय के दूध और पेड़ की छाल के साथ ही कई जड़ी बूटियों से दवाई बनाते हैं। ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी भी इनसे कई बार खुराक ले चुके हैं ।उनके माता-पिता की दर्द की दवा भी यहीं से ले जाते हैं।

20 रुपये में धोनी ले जाते है दवाई

बता दें कि वैद्य के द्वारा जड़ी बूटियों से बनी है दवाई की कीमत प्रत्येक मरीज के लिए 20 रुपये है। इतनी कम रकम में महेंद्र सिंह धोनी भी वैद्य बंधन सिंह खेरवार से दवाई लेने आते हैं। बता दें कि यह वैद्य काफी फेमस है और इनसे दवाई लेने के लिए कई राज्यों से लोग आते हैं। ऐसे में अब इनसे दवाई लेने के लिए भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी भी पहुंचे हैं। जब महेंद्र सिंह धोनी के बारे में वैद्य बंधन सिंह खेरवार से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वहां किसी तामझाम से हटकर एक सामान्य मरीज की तरह यहां आते हैं। और अपनी दवा लेकर वापस लौट जाते हैं। उन्हें बड़ा आदमी होने का किसी भी तरह का अभिमान नहीं है।

2020 में क्रिकेट को कहा था अ​लविदा

महेंद्र सिंह धोनी के चाहने वालों को जब उनके आने की भनक लग जाती है तब यहां पर भीड़ नजर आती है। इसके चलते वहां गांव पहुंचकर गाड़ी में ही बैठे रहते हैं और दवा की खुराक लेकर वापस लौट जाते हैं। पिछले 1 महीने के दौरान गांव के कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाई है जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को 2020 में अलविदा कह दिया था। हालांकि उनके सोशल अकाउंट जैसे कि ट्विटर पर हमेशा एक्टिव नजर आते हैं और उनकी कई तरह की तस्वीरें वायरल होती रहती है।

google news