वर्ष का अंतिम सूर्य ग्रहण आज, इन राशि पर पड़ेगा प्रभाव!

वर्ष 2020 का आखिरी और दूसरा सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर यानी आज दिखाई देगा। वहीं इस खगोलीय घटना के कई देश गवाह बनेंगे क्योकि कोरोना महामारी के बीच यह वर्ष का दूसरा ग्रहण है। हालांकि ग्रहण शाम 7 बजकर 03 मिनिट पर प्रारम्भ होगा इसके कारण इसे भारत में नहीं देखा जा सकेगा।

google news

दरअसल, ज्योतिष के हिसाब से इस बार ग्रहण सोमवती अमावस्या के साथ लग रहा है जो अपने साथ कई रहस्यमयी संयोग लेकर आएगा। वही हिंदू धर्म के अनुसार देखा जाए तो ग्रहण लगने के बाद सूतक होता है जिसे सभी लोग धर्म के अनुसार मानते हैं और इस दौरान खाना पीना नहीं करते हैं लेकिन इस बार का ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देने के कारण सूतक नहीं रहेगा।

वहीं वर्ष का अंतिम सूर्य ग्रहण सोमवती अमावस्या को 57 वर्षों के बाद विशेष ग्रह युति के साथ घटित होगा। मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की सोमवती अमावस्या को भारतीय समयानुसार भूमण्डल पर यह 14 दिसम्बर की शाम 7 बजकर 03 मिनिट पर प्रारम्भ होकर अर्धरात्रि 12 बजकर 23 मि .अर्थात 5 घण्टा 20 मि.तक रहेगा।

ज्योतिष के अनुसार
आचार्य रामचन्द्र शर्मा ‘वेदिक’ ने बताया कि यह ग्रहण ज्येष्ठा नक्षत्र व वृश्चिक राशी में हो रहा है। यह भारत मे दृश्य नही होगा। यह अमेरिका, अफ्रीका के कुछ भागों में व प्रशान्त व हिन्द महासागर में दिखाई देगा। जहां दिखेगा वहां सूतक आदि लगेगा। भारत में इसका कोई धर्मिक प्रभाव नही होगा।

google news

इस राशि पर पड़ेगा प्रभाव
मेष, सिंह, वृश्चिक व मीन के लिए अशुभ रहेगा, वृषभ, कर्क,तुला व मकर के लिए शुभ व शेष के लिए मिला जुला रहेगा।