VIRAL VIDEO: रानू मंडल पर फिर चढ़ा सिंगिंग का खुमार, अब दुल्हन के लिबास में गाया ऐसा गाना की फैंस भी हो गए दिवाने

एक समय कोलकाता के रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर अपने दो वक्त की रोजी रोटी का गुजारा करने वाली रानू मंडल एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। दरअसल रानू मंडल जिन्होंने रेलवे स्टेशन पर गाना गाया था। इस गाने के बाद हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपनी फिल्म में गाने के लिए ऑफर दिया। इसके बाद रानू मंडल की किस्मत रातों-रात बदल गई ।एक रात में अर्थ से फर्श तक पहुंचने वाली रानू मंडल अब एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल रानू मंडल इस बार दुल्हन के लिबास में कच्चा बादाम गाना गाती हुई नजर आ रही है जिसे फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

google news

दुल्हन के लिबास में गाना गाती नजर आई मंडल

रानू मंडल रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर काफी सुर्खियों में आ गई थी और उन्हें हिमेश रेशमिया ने अपनी फिल्म में गाना गाने के लिए साइन किया था। वहीं रानू मंडला एक बार फिर सोशल मीडिया पर वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें रानू मंडल दुल्हन के लिबास में लाल साड़ी पहनी हुई कच्चा बादाम गाना गाती नजर आ रही है। यह गाना पश्चिम बंगाल के मूंगफली विक्रेता भुवन बदयाकार का गाना है। जिन्होंने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरी है। इस गाने के बाद भुवन को भी म्यूजिक कंपनी द्वारा कॉन्ट्रैक्ट साइन किया गया है।

इस समय वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रानू मंडल बंगाली दुल्हन बनी हुई नजर आ रही है। उनका जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वहां कच्चा बादाम गाना गाते हुए नजर आ रही है। हालांकि इस गाने रिकॉर्ड किसने किया अभी तक यह तो पता नहीं चला है लेकिन रानू मंडल के इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। रानू मंडल का यह गाना लोगों का अपनी और ध्यान खींच रहा है। इससे पहले जनवरी में भी रानू मंडल का एक गाना सामने आया था जिसमें भी वहां कच्चा बादाम गाना गाते हुई नजर आ रही थी।

इस गाने से स्टार बनी थी रानू मंडल

गौरतलब है कि अगस्त 2019 कोलकाता के रेलवे स्टेशन पर उनका एक गाना गाते हुए सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद रानू मंडल रातों-रात स्टार बन गई थी। इसके बाद हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपनी फिल्म हैप्पी एंड हीर के लिए गाना गाने के लिए साइन किया था। इस गाने को भी उन्होंने शानदार तरीके से गाया था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।

google news