प्रदेश में बदले मौसम से इन जिलों में बारिश होने की संभावना?

भोपाल : प्रदेश में लगातार मौसम के मिजाज बदल रहे हैं।आए दिन मौसम अपनी कड़बत बदल रहा है। बता दें कि अरब सागर से मिल रही नमी के कारण प्रदेश में कई स्थानों पर बादल छाने लगे हैं। जिससे तापमान में लगातार बदलाव हो रहा है।

google news

वहीं मौसम विज्ञानियों के मुताबिक ग्वालियर, चंबल, भोपाल, उज्जैन संभाग और इंदौर संभाग में कहीं-कहीं रविवार को गरज-चमक के साथ बरसात हो सकती है।mp इस दौरान ओले गिरने की भी संभावना है। मौसम का इस तरह का मिजाज दो-तीन दिन तक बना रह सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बता दें कि यह सामान्य तापमान से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

तीन सिस्टम के असर से बदला मौसम
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उसके आसपास सक्रिय है। एक द्राणिका लाइन (ट्रफ) अरब सागर से गुजरात होते हुए राजस्थान तक बनी हुई है। इसके प्रभाव से पूर्वी और पश्चिमी हवाओं का टकराव हो रहा है। इसके अतिरिक्त एक प्रेरित चक्रवात दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर बना हुआ है। इन तीन सिस्टम के असर से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है।

google news

प्रदेश के जिलों में बारिश होने की संभावना है
उत्तरी हवा नहीं चलने और वातावरण में नमी बढ़ने से राजधानी सहित भोपाल, ग्वालियर, चंबल संभाग, इंदौर संभाग के जिलों में बादल छा गए हैं। इससे न्यूनतम तापमान बढ़ने लगा है। शनिवार को सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच ग्वालियर में 0.4 मिमी. बरसात हुई। शुक्ला के मुताबिक अभी दो-तीन दिन तक राजस्थान से लगे प्रदेश के जिलों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं।