MP : सीएम शिवराज का UP के जौनपुर से गहरा नाता, सभा को संबोधित करते हुए सुनाया ये किस्सा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस समय यूपी में चल रहे विधानसभा चुनाव के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच सोमवार को उन्होंने उत्तर प्रदेश के जौनपुर में सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव के खिलाफ जमकर हमला बोला है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनका जौनपुर से पुराना नाता है। उनके राजनीतिक जीवन से जुड़ी एक घटना जौनपुरम में हुई थी। उस समय वहां मुख्यमंत्री नहीं बल्कि विधायक थे। बता दें इस समय उत्तर प्रदेश में लगातार बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने में जुटे हुए है।

google news

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उत्तर प्रदेश में लगातार चुनाव प्रचार करते हुए नजर आ रहे हैं। वहां बीजेपी के लिए लगातार वोट मांग रहे हैं। इसी बीच सोमवार को वहां अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधते नजर आए थे। इसके साथ ही उन्होंने जौनपुर से जुड़ा एक पुराना किस्सा भी सुनाया है और कहा कि उनका जौनपुर से बहुत पुराना नाता है। इसके अलावा उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोलते हुए निशाना साधा है।

सीएम शिवराज बोले- जौनपुर से मेरा पुराना नाता

जौनपुर में सभा को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश के जौनपुर से मेरा पुराना नाता है। उन्होंने कहा कि जब अयोध्या में भगवान राम की जन्मभूमि पर मंदिर बनाने का आंदोलन चल रहा था उस समय वहां जौनपुर आए थे। उस समय वहां मुख्यमंत्री नहीं बल्कि विधायक थे। यह बात 1990 से 91 के बीच की है। इस समय उनके साथ एक घटना घट गई वहां जब हनुमाना से घुस रहे थे तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जहां उन्हें 8 दिन जेल में बिताने पड़े थे। हालांकि यह अलग बात है कि आज वहीं सपा के लोग राम-राम जप रहे हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 1990 से 91 के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक थे। इस दौरान अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर बनाने को लेकर आंदोलन चल रहा था। जब वहां जौनपुर गए तो हनुमाना से घुसते समय उन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। इस दौरान उन्हें 8 दिन तक बंद रखा गया। इसके बाद इस घटना का जिक्र उन्होंने सोमवार को जनसभा को संबोधित करते हुए किया है।

google news