यूक्रेन में फंसे 454 बच्चों में से 202 सुरक्षित लौटे, गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दी ये जानकारी
यूक्रेन और रूस के बीच के युद्ध छिड़ा हुआ है। मध्य प्रदेश के करीब 454 बच्चे यूक्रेन में फंसे थे जिनमें से 202 बच्चों को मध्य प्रदेश वापस ले आए है। वहीं अभी भी कई बच्चे फंसे हुए जिनको लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए विदेश मंत्रालय द्वारा प्रदेश के गृह विभाग को 454 बच्चों की सूची भेजी गई है। गुरुवार को गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि बाकी बच्चों को भी लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं 454 परिवारों में से 430 परिवार से पुलिस प्रशासन के अधिकारी लगातार संपर्क में हैं जिन्हें सरकार के प्रयास के बारे में जानकारी दी जा रही है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध छिड़ा हुआ है। ऐसे में भारत के कई नागरिक वहां पर फंस गए हैं। खासकर मध्य प्रदेश के 454 बच्चे वहां पर फंसे हुए थे जिनमें से करीब 202 बच्चों को सुरक्षित लेकर आ गए। बाकी और फंसे बच्चों को लाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही ग्रह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि त्रेता युग में भगवान राम के नाम से रावण जलता था और कलयुग में ममता बनर्जी जलती है। सिर्फ दो लोगों को ही जानता हूं जो राम के नाम से चिढ़ जाते हैं।
नए डीजीपी बने सुधीर सक्सेना- गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मध्य प्रदेश में नए डीजीपी पर चल रही अटकलों के बीच कहा कि मध्यप्रदेश को नया डीजीपी मिल चुका है। अगले नए डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना होंगे। 4 मार्च को डीजीपी का कार्यकाल खत्म हो रहा है ऐसे में अब सुधीर कुमार सक्सेना को मध्य प्रदेश के डीजीपी की कमान सौंपी गई है।
मध्यप्रदेश में महामारी को लेकर कहा कि फिलहाल 24 घंटे में कोरोना के मामले 141 आए हैं। वहीं 654 लोग स्वस्थ होकर अपने गंतव्य तक पहुंच गए हैं। रिकवरी रेट की संख्या भी 9.80 परसेंट है अगर एक्टिव केसों की बात करें तो करीब 2233 पर है।