भाजपा नेता ने गंदगी देख लगाई ऐसी फटकार, मध्यप्रदेश के इस स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर ने पकड़ लिए अपने कान, बताई ये वजह

केंद्र की मोदी सरकार से लेकर मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देने के लिए कई तरह के प्रयास कर रही हैं। अगर इस बीच कहीं कोई भी लापरवाही या गंदगी दिखती है तो अधिकारी और कर्मचारियों को तुरंत फटकार लगा दी जाती है। ऐसे ही शनिवार को बुरहानपुर में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष किरण रायकवार गंदगी देखकर भड़क गई। वहीं इस दौरान मौजूद स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर समाजसेवी महेश जैन को फटकार लगा दी। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मुक बधिर विद्यालय के पास पहुंची जहां उन्हें आसपास गंदगी दिखाई दी जिसे देखकर उन्होंने काफी नाराजगी जाहिर की है।

google news

दरअसल भाजपा महिला जिला अध्यक्ष किरण रायकवार ने ब्रांड एंबेसडर को फटकार लगाते हुए पूछा कि यहां पर गंदगी किस तरह और कैसे हो रही है तो समाजसेवी महेंद्र जैन खुद कान पकड़कर समस्या बताने लगे। उन्होंने कहा कि नगर निगम के पास जरूरी संसाधन नहीं है जिस तरह का सपोर्ट मिलना चाहिए वह नहीं मिल पा रहा है। वहीं आम जनता में भी जागरूकता की कमी देखी जा रही है जिसकी वजह से यहां पर गंदगी हो रही है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भाजपा महिला जिला अध्यक्ष किरण रायकवार शनिवार को मुक बधिर विद्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंची थी। इस दौरान उनके साथ स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर महेंद्र जैन भी मौजूद थे। वहीं जब भाजपा नेता को स्कूल परिसर में गंदगी नजर आई तो उन्होंने काफी नाराजगी जताई और ब्रांड एंबेसडर महेंद्र जैन को फटकार लगा दी। उन्होंने कहा कि आप यहां के ब्रांड एंबेसडर होते हुए इस तरह की गंदगी दिख रही है इसके बाद उन्होंने नगर निगम के पास संसाधन की कमी होने का हवाला दिया है।

ब्रांड एंबेसडर ने पकड़ लिए दोनों कान

वहीं भाजपा नेता के सवाल का जवाब देते हुए ब्रांड एंबेसडर महेंद्र जैन ने अपने दोनों कान पकड़ लिए और बुरहानपुर जिले की स्वच्छता के हालात पर चर्चा की ।उन्होंने कहा कि यहां पर नगर निगम के पास संसाधनों की कमी है । इसके साथ ही यहां की नालियां इतनी सकरी है कि उनमें फावड़ा तक नहीं जाता है। इसके साथ ही उन्होंने हाथ जोड़कर कहा कि यहां के संसाधनों की कमी को दूर किया जाए वहीं आम जनता में भी जागरूकता की कमी देखी जा रही है।

google news

प्रभारी मंत्री के दौरे का जायजा लेने पहुंची थी रायकवार

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बुरहानपुर में प्रभारी मंत्री प्रेम सिंह पटेल का दौरा था इसका जायजा लेने के लिए भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष किरण रायकवार पहुंची थी, लेकिन उन्हें यहां पर गंदगी नजर आई तो उन्होंने फटकार लगा दी। इस दौरान भाजपा के कई अन्य नेता भी मौजूद थे और ब्रांड एंबेसडर महेंद्र जैन से कई देर तक चर्चा चलती रही।