मध्यप्रदेश में बन रहा 47 किलोमीटर का फोरलेन, इतने करोड़ में बन रही इस सड़क से इंदौर की दूरी हो जायेगी कम

केंद्र की मोदी सरकार और केंद्रीय सड़क परिवहन नितिन गडकरी के सहयोग से लगातार मध्यप्रदेश में सड़कों का जाल फैलाया जा रहा है। इसी बीच एक खबर और सामने आई है, जहां देवास जिले की कन्नौद तहसील के ग्राम ननासा से हरदा के बीच पिडग़ांव गांव तक फोरलेन का निर्माण कराया जा रहा है। यह फोरलेन केंद्र सरकार द्वारा भारतमाला परियोजना के अंतर्गत 47 किलोमीटर का होगा। इस फोरलेन के बन जाने के बाद इंदौर से हरदा के लोगों को आने जाने में काफी लाभ मिलेगा। इसके साथ ही हंडिया की नर्मदा नदी के ऊपर से करोड़ों रुपए का नया ब्रिज भी बनाया जा रहा है जिसका काम शुरू हो गया है।

google news

इस जिले में बन रहा रेलवे ओवरब्रिज

इसके साथ ही हरदा से टेमागांव तक करीब 30 किलोमीटर में 550 करोड़ की लागत से पार्थ इंडिया कंपनी द्वारा फोरलेन बाईपास बनाने का काम किया जा रहा है। बता दें कि यह फोरलेन मार्ग टिमरनी, हरदा और रेड गांव क्षेत्र के 14 गांव से होकर गुजरेगा। इसके साथ ही 300 मीटर दूरी पर रेलवे लाइन के ऊपर ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है।

कितने करोड़ में बनेगा 47 किमी फोरलेन

बता दें कि अडानी इंटरप्राइजेज के द्वारा कन्नौद तहसील के ग्राम मनासा से गुड़गांव तक 47 किलोमीटर तक का फोरलेन बनाया जा रहा है। इस फोरलेन में करीब 866.64 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसमें नेमावर से हंडिया तक नर्मदा नदी के ऊपर ब्रिज का निर्माण भी किया जा रहा है। वहीं नर्मदा नदी के मेलघाट से लेकर कृषि उपज मंडी के पास से होकर पेट्रोल पंप तक ब्रिज बनाया जा रहा है। इसकी लंबाई करीब 720 मीटर की रहेगी। अभी तक इस ब्रिज के लिए 38 पिलर खड़े हो चुके हैं जिसमें 120 करोड़ से निर्माण एजेंसी दोबारा काम शुरू कर दिया गया है।

इतने साल पहले बना था इंडिया का पुराना पुल

आपकी जानकारी के लिए बता दें देवास जिले के नेमावर से हंडिया तक जो ब्रिज बनाया गया है। वहां करीब 47 साल पहले बनाया गया था 24 सितंबर 1976 को टूल एंड पुल का काम शुरू हुआ था जो 5 सितंबर 1981 को तैयार हो गया था तभी से वाहनों की आवाजाही जारी है। बहीं ये पुल 17 पिल्लरों पर खड़ा किया गया था इसकी लंबाई 697.34 मीटर है।

google news

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने अपनी जानकारी में बताया है कि लोगों को इंदौर से हरदा तक और हरदा से बैतूल तक सभी सुविधा मुहैया कराई जा रही है। इस हाईवे का निर्माण करीब तीन हिस्सों में हो रहा है। जिसमें इंदौर हरदा खंड में ननासा और पिडग़ांव तक फोरलेन मार्ग बनाया जा रहा है जिससे आगामी समय में सफर और भी आसान हो जाएगा।