हिटमैन रोहित शर्मा का चला जादू, एक छक्के से कमाए 5 लाख रुपए, वजह जानेंगे तो रह जायेंगे हैरान

आईपीएल का मुकाबला इस समय रोमांचक हो चला है। चेन्नई सुपर किंग और मुंबई इंडियंस जो चार पांच बार की आईपीएल चैंपियन रही है, लेकिन इस बार दोनों टीम प्लेऑफ से पहले ही बाहर हो चुकी है। बाकी अन्य टीमें अच्छा प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ की दौड़ में लगी हुई है। ऐसे में चार टीमें प्लेऑफ में जगह पक्की कर सकती है। इसी बीच गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने 51 मैच खेलते हुए कप्तान रोहित शर्मा ने एक नया कीर्तिमान रच दिया है। दरअसल रोहित शर्मा ने एक छक्का ऐसा लगाया कि उन्हें 500000 इनाम के तौर पर दिए गए हैं। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

google news

रोहित को 1 छक्के के लिए मिले 5 लाख

गुजरात टाइटंस के खिलाफ रोहित शर्मा ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इसमें उन्होंने 28 बॉल पर 43 रन बनाए हैं। जिसमें पांच चौके और दो छक्के भी मौजूद हैं। इसी बीच एक छक्का उन्होंने ऐसा लगाया है जिससे रोहित शर्मा सुर्खियों में आ गए है। दरअसल रोहित शर्मा ने जो छक्का लगाया है उसके लिए उन्हें 500000 का इनाम दिया गया है।

टाटा पंच बोर्ड पर छक्का लगाने पर मिला इनाम

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल के 15वें सीजन शुरू होने से पहले टाटा ग्रुप ने जो कि आईपीएल के स्पॉन्सर हैं। उन्होंने एक घोषणा की थी जिसमें कहा था कि जो बल्लेबाज टाटा पंच बोर्ड पर शॉर्ट लगा देगा उस खिलाड़ी को काजीरंगा नेशनल पार्क को 5 लाख डोनेट किए जाएंगे। ऐसे में रोहित शर्मा ने गुजरात के गेंदबाज अल्जारी जोसेफ की गेंद पर छक्का लगाया जो सीधे टाटा पंच बोर्ड पर जाकर लग गया। इसका एक वीडियो ऑफ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं टाटा की तरफ से अब रोहित शर्मा को 5 लाख का इनाम भी दिया गया है।

रोहित से पहले ये खिलाड़ी भी कर चुके कारनामा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रोहित शर्मा से पहले यह कारनामा राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल भी कर चुके हैं। जिन्होंने हैदराबाद के खिलाफ पांचवें मुकाबले में पीनट राजन की बॉल पर ओवर की पहली ही गेंद पर छक्का लगाया था जो टाटा पंचबोर्ड पर जाकर लगा। इसके लिए काजीरंगा नेशनल पार्क को 500000 डोनेट किए गए थे।

google news

वहीं राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज सिमरन हिट मायर भी इस कारनामें को कर चुके हैं। 24 वें मैच में उन्होंने मोहम्मद शमी की बॉल पर एक छक्का जड़ा था जो सीधा टाटा पंच बोर्ड पर जाकर लगा इसके लिए भी उन्हें 500000 का इनाम दिया गया है।