मां बगलामुखी के दर्शन के लिए पहुंचें यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, मां पीतांबरा पीठ पर की विशेष पूजा

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को एक दिवसीय प्रवास पर मध्य प्रदेश के दतिया जिले पहुंचे है। इस दौरान उनका बीजेपी के नेता और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया है। वहीं योगी आदित्यनाथ ने मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के साथ मां पीतांबरा के दर्शन कर वन खंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया है। जैसे ही योगी आदित्यनाथ की खबर दतिया प्रशासन को मिली तो अलर्ट मोड में आ गया था और उनकी सुरक्षा में चाक-चौबंद व्यवस्था कर दी।

google news

सीएम ने योगी ने मां पीतांबरा के किए दर्शन

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं। इसके बाद पहली बार मध्य प्रदेश के दौरे पर पहुंचे है। रविवार को दतिया पहुंचे योगी आदित्यनाथ का बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जोरदार स्वागत किया है। इसके साथ ही उन्होंने मां पीतांबरा पीठ मंदिर के दर्शन किए साथ ही उन्होंने पीतांबरा जयंती के आयोजन को लेकर काफी जानकारी ली है।

इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ ने मां धूमावती के दरबार में भी दर्शन किए। इस मंदिर में वहां करीब 20 मिनट तक रुके रहे इसके बाद दतिया से रवाना हो गए। इस मौके पर कलेक्टर संजय कुमार, सीईओ कमलेश भार्गव, एसडीएम रूपेश उपाध्याय समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। वहीं पुलिस प्रशासन भी अपनी सुरक्षा में चाक-चौबंद नजर आया है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की सियासत में दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार मध्य प्रदेश के दौरे पर योगी आदित्यनाथ पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और मां पीतांबरा के दर्शन करने के बाद सीधे रवाना हो गए हैं।

google news