इस पार्क में घूमते है न्यूड लोग, अंदर जाने के लिए उतारने पड़ते है सारे कपड़े

लोग एक्सरसाइज के लिए सुबह और शाम पार्क और गार्डन में नजर आते हैं। हर दिन योगा करते हुए महिला पुरुष दिखाई देते हैं जिससे अपने आपको फिट रखा जा सके। इसमें ना ही लोगों से फीस ली जाती है ना ही कोई नियम होते हैं, लेकिन हम आपको एक ऐसे पार्क के बारे में बताएंगे जहां कुछ नियम भी है और कुछ पालन भी करना होता है। दरअसल फ्रांस की राजधानी पेरिस में बोइस दे विंसेन्स’ नाम का एक पब्लिक पार्क है। वहीं इस क्षेत्र को लोग न्यूड के नाम से जानते है। खास बात यह कि यहां कोई भी व्यक्ति न्यूड होकर बिना किसी रोक-टोक के घूम सकता है।

google news

दरअसल फ्रांस की राजधानी पेरिस में बोइस दे विंसेन्स’ नाम का एक पब्लिक पार्क है। एक रिपोर्ट की माने तो यहां कपड़ों के बिना अंदर जाने की इजाजत मिलती है। यह पार्क न्यूड लोगों के लिए ही खोला गया है जिसमें वहां मन मुताबिक तरीके से घूम सकते हैं। इससे उन्हें घूमने फिरने की आजादी भी रहती है और वहां अच्छा महसूस कर सकते हैं।

पार्क में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस पार्क में न्यूड लोग घूम फिर सकते हैं, लेकिन उनके लिए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए। यहां गलत हरकत और गलत नियत रखने वाले लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई हो जाती है। इस पार्क को लेकर अधिकारियों ने बताया कि यह पार्क न्यूडिस्ट जॉन पार्क के बड़े रिजर्व के पास मौजूद है और इसका साइज एक फुटबॉल ग्राउंड के बराबर है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब इस पार्क को खोला गया था तो उस समय घूमने वाले लोगों के लिए समय तय किया गया था। यहां घूमने आने वाले लोगों को कोई भी परेशान नहीं करता है। शुरुआत में एक प्रयोग किया गया था जिसके आधार पर आज तक यह पार्क संचालित हो रहा है।

google news