मुख्यमंत्री शिवराज किसानों को देंगे बड़ी राहत, जल्द एक क्लिक पर ट्रांसफर करेंगे राहत राशी, देखें जिलों की सूची

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा बैतूल में प्रदेश के किसानों को 2020-21 में हुई अतिवृष्टि से फसल बर्बाद को लेकर पीएम फसल बीमा राशि का वितरण कर दिया है। इसके साथ ही अब मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार जल्द 2021 में ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसलों को लेकर किसानों को राहत दे सकते हैं। दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेशभर के 25 जिलों के 1 लाख 70 हजार से अधिक किसानों के खाते में एक क्लिक पर 275 करोड़ की राशि ट्रांसफर करेंगे इसको लेकर सीएम शिवराज ने संकेत दे दिए है।

google news

बीते दिनों ओलावृष्टि से बर्बाद हुई थी फसल

दरअसल बीते दिनों मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में ओलावृष्टि की वजह से किसानों की फसलें खराब हो गई थी। ग्वालियर चंबल संभाग समेत राजगढ़ में ओलावृष्टि ने भारी तबाही मचाई थी। इसको लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को जल्द राहत देने की बात कही थी और मध्य प्रदेश के जिन जिलों में फसलें बर्बाद हुई थी वहां पर सर्वे कार्य कराया जा रहा है। सर्वे कार्य पूरा होने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को राहत देने के लिए संकेत दे दिए है।

एक क्लिक पर 277 करोड़ रुपये करेंगे ट्रांसफर

बता दें कि 25 जिलों की फसलों का सर्वे कार्य पूरा हो चुका है जिसमें 1 लाख 64 हजार 566 हेक्टेयर क्षेत्र की फसल में नुकसान की जानकारी सामने आई है। वहीं नुकसान की रिपोर्ट जल्द ही आयुक्त कार्यालय द्वारा तैयार कर भेज दी जाएगी। वहीं इसमें 70 तहसीलों में 1000 से ज्यादा गांवों के 170000 के साथ ओलावृष्टि से प्रभावित हुए थे अब उन्हें जल्दी ही मुआवजा राशि दे दी जाएगी जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा 277 करोड़ की राहत राशि किसानों के खाते में एक साथ ट्रांसफर की जाएगी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में बैतूल जिले में प्रदेशभर के किसानों के खाते में 2020—2021 में खरीफ और रबी की फसलों में हुए नुकसान का बीमा किसानों के खाते में ट्रांसफर कर दिया है इसमें 49 लाख 86000 किसानों को लाभ मिला है।

google news