बाबा महाकाल की शरण में पहुंचें भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, जलाभिषेक कर यूपी में जीत का लिया आशीर्वाद

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा मंगलवार को मध्य प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। इस दौरान वहां सीधे बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचे और बाबा महाकाल के दर्शन किए। जेपी नड्डा के साथ उनकी पत्नी भी मौजूद रही। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, सांस्कृतिक पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर समेत कई नेता और अधिकारी मौजूद रहे। जिन्होंने बाबा महाकाल की पूजा अर्चना कर उत्तर प्रदेश में बीजेपी की जीत का आशीर्वाद लिया है।

google news

इंदौर एयरपोर्ट पर किया जोरदार स्वागत

दरअसल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा मंगलवार को मध्य प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। जेपी नड्डा इंदौर विमानतल पहुंचे जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा और सांस्कृतिक एवं पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने उनकी अगवानी की है। इसके बाद सीधे वहां उज्जैन के लिए रवाना हो गए जहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए और पूजा अर्चना के साथ उत्तर प्रदेश में भाजपा जीत के लिए आशीर्वाद लिया।

इंदौर में दो पार्टियों की बैठक लेंगे नड्डा

वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जब इंदौर से उज्जैन के लिए जा रहे थे ।इस दौरान उनका रास्ते में भाजपा के समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया ।वहीं सीधे बाबा महाकाल के मंदिर में पहुंचकर उन्होंने बाबा महाकाल का जलाभिषेक और पंचामृत अभिषेक किया। इस दौरान जेपी नड्डा के साथ उनकी पत्नी भी मौजूद थी। महाकाल के दर्शन के बाद वहां देवास में कार्यक्रम में भाग लेंगे और शाम 4:00 बजे इंदौर बायपास पहुंचेंगे। इसके बाद इंदौर में दो पार्टियों की बैठक लेंगे। वहीं पार्टी की स्थिति की समीक्षा करने के बाद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से संवाद करने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

बता दें कि जेपी नड्डा कई दिनों बाद उज्जैन और इंदौर पहुंचे हैं। उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करने के दौरान उन्होंने बाबा महाकाल से उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में चल रहे चुनाव में जीत भाजपा जीत को लेकर आशीर्वाद लिया है। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, सांस्कृतिक एवं पर्यटन मंत्री ठाकुर, समेत भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

google news