MP पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट-कट ऑफ पर बड़ी जानकारी, इस महीने में जारी होगा परीक्षा का रिजल्ट

मध्यप्रदेश में एमपी पीईबी ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के उम्मीदवारों को बड़ी राहत दी है। कई दिनों से उम्मीदवार इसका इंतजार कर रहे थे जिसको लेकर अब एमपी पुलिस कांस्टेबल के परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है। वहीं जल्दी ही इसका रिजल्ट भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। जिस पर उम्मीदवार जाकर चेक कर सकता है। वहीं अब मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड जो अब मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड के नाम से जाना जा रहा है।

google news

पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की आंसर की जारी

दरअसल मध्य प्रदेश में 6000 पदों पर एमपीपीईबी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम को लेकर उम्मीदवार इंतजार कर रहे हैं। अब जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। इससे पहले पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों की आंसर की जारी की हैं वहीं कुछ दिनों में फाइनल आंसर की जारी करने के साथ ही रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि मार्च के पहले सप्ताह तक पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी हो सकता है। इस परीक्षा में करीब 12 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था।

8 से 17 फरवरी को आयोजित हुई थी परीक्षा

आपकी जानकारी के लिए बता दें की मध्यप्रदेश में पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा 8 से 17 फरवरी को आयोजित की गई थी। इसमें प्रदेश भर से 12 लाख अभ्यार्थियों ने हिस्सा लिया था ।इसमें 100 अंक की पेपर में नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई थी जिसके आधार पर 5 गुना ज्यादा युवाओं को शारीरिक दक्षता के आधार पर लाभ मिल सकता है।

पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में अगर जनरल केटेगरी के कटऑफ की बात करें तो लिस्ट 81 तक जा सकती है। वहीं नेगेटिव मार्किंग नहीं होने की वजह से कटऑफ और अधिक जाने की संभावना भी बनी हुई है। वहीं जनरल केटेगरी की महिलाओं के लिए कटऑफ 75 की उम्मीद पर टिका है। ओबीसी अभ्यार्थियों का कटऑफ 76 महिलाओं के लिए 68 से 70 के बीच रहने की संभावना है। वहीं एससी 71, महिला 62-65 इसके अलावा एसटी के लिए 65 महिलाओं के लिए 55 से 59 के बीच रहने की संभावना बनी हुई है। फिलहाल रिजल्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

google news