संस्कारधानी जबलपुर से भीम प्रवीण कुमार का था नाता, गदाधारी ने 1969-70 में किया था ये कारनामा

महाभारत में भीम की भूमिका निभाने वाले प्रवीण कुमार सोमवती का निधन सोमवार को हो गया था। इन्होंने बॉलीवुड के बाद टीवी के कई धारावाहिक सीरियल में अपनी भूमिका निभाते हुए लोगों का खूब मनोरंजन किया था। महाभारत में भीम का किरदार निभाने समय प्रवीण कुमार को लोग काफी पसंद करते थे, लेकिन उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री से लेकर टीवी जगत में शोक की लहर है। वहीं प्रवीण कुमार सोवती का मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर से भी गहरा नाता रहा है वहां एक नेशनल गेम्स में भाग लेने के लिए आए थे।

google news

जबलपुर से रहा प्रवीण कुमार का गहरा नाता

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महाभारत के भीम यानी प्रवीण कुमार सोमवती का मध्यप्रदेश की संस्कारधानी से भी नाता रहा है। बता दें कि 1969-70 में वहां राइट टाउन स्टेडियम में आयोजित नेशनल गेम्स में हिस्सा लेने के लिए पहुंचें थे। इस दौरान राइट टाउन स्टेड‍ियम की विशेषता उस समय इसका स‍िंडर ट्रेक हुआ करता था। वहीं 1984-85 में भी प्रवीण कुमार इंटर स्टेट एथलेटिक्स गेम्स में विशेष अतिथि के रूप में संस्कारधानी आए थे। इस प्रत‍ियोगिता में पीटी उषा, अश्व‍िनी नचप्पा जैसे एथलीट्स ने भाग लिया था। दरअसल प्रवीण कुमार सोबती धारावाहिक टीवी सिरियलों के साथ ही कई फिल्मों में अभिनव कर चुके है। इसके साथ ही उन्होंने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ भी काम किया है।

बीआर चोपड़ा की महाभारत में बने थे भीम

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भीम यानी प्रवीण कुमार सोमवती लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 74 वर्षीय प्रवीण ने बीआर चोपड़ा की महाभारत में भीम की भूमिका निभा कर लोगों में काफी सुर्खियां बटोरी थी। बताया जा रहा है कि भीम आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे।

खेल जगत में भी प्रवीण ने कमाया था नाम

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रवीण कुमार ने बिमारी के चलते कई बार सरकार से काफी बार मदद की गुहार लगाई गई थी। टीवी के साथ ही उन्होंने खेल जगत में भी काफी नाम कमाया था। बताया जाता है कि प्रवीण एक हैमर और डिस्कस थ्रो आईटी थे उन्होंने एशियाई खेलों में दो स्वर्ण एक रजत और एक कांस्य पदक भी जीते हैं देश का मान बढ़ाने वाले प्रवीण 1959 में अर्जुन अवार्ड से भी सम्मानित हुए थे।

google news

1947 में पंजाब में जन्मे थे प्रवीण कुमार

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रवीण कुमार यानी महाभारत के भीम का जन्म 6 दिसंबर 1947 को भारत के पंजाब राज्य में हुआ था। बताया जाता है कि उन्हें खेल की बदौलत बीएसएफ में डिप्टी कमांडेंट की नौकरी भी मिली थी। इसके साथ ही बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म शहंशाह में भी उन्हें किरदार दिया गया था। इस फिल्म में कमी प्रवीण कुमार ने मुख्तार सिंह का किरदार निभाकर लोगों को काफी गुदगुदाया था। इसके साथ ही मोहब्बत के दुश्मन, इलाका ,लोहा, खुदगर्ज, करिश्मा कुदरत का, युद्ध, जबरदस्त, हसन जैसे कई फिल्मों में अभिनव कर लोगों की पसंद बने थे।