इंदौर चिड़ियाघर में आयेंगे नए नन्हे मेहमान, शुतुरमुर्ग ने 15 अंडे दिए, जानिए 1 साल में कितनी बार बनती है मां

इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में शुतुरमुर्ग का कुनबा बढ़ने की उम्मीद है। हाल ही में शुतुरमुर्ग ने 15 अंडे दिए हैं। इंदौर ज़ू में यह दूसरा मौका है जब शुतुरमुर्ग ने अंडे दिए। हालांकि पिछली बार इन अंडों से बच्चे नहीं निकल पाए थे, लेकिन इस बार चिड़ियाघर प्रबंधन को उम्मीद है कि अंडों से बच्चे निकलेंगे। एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत रांची के भगवान बिरसा जैविक उद्यान से लाये गए शुतुरमुर्ग ने इंदौर ज़ू में दूसरी बार अंडे दिए हैं।

google news

पिछली बार की तरह इस बार भी मादा शुतुरमुर्ग ने 15 अंडे दिए हैं। चिड़ियाघर प्रभारी डॉ. उत्तम यादव ने बताया कि पिछली बार पहले से ही अंडों को लेकर आशंका थी क्योंकि हर शुतुरमुर्ग वयस्क नहीं था, लेकिन इस बार परिस्थिति अलग है।

1 साल में 60 अंडे दे सकता है शुतुरमुर्ग

बता दें कि शुतुरमुर्ग एक साल में करीब 60 अंडे दे सकता है और इसका हैचिंग पीरियड 42 दिनों का होता है। फिलहाल चिड़ियाघर प्रबंधन इन अंडों की पूरी देखभाल कर रहा है। इस बार यदि अंडों से बच्चे निकलते हैं तो इंदौर ज़ू में शुतुरमुर्ग के परिवार में बढ़ोतरी हो जाएगी।

सबसे बड़ा ऊंचा बड़ा पक्षी है शुतुरमुर्ग

शुतुरमुर्ग दक्षिण अफ्रीका का एक पक्षी है और यह सबसे बड़ा और ऊंचा पक्षी है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि पक्षी होते हुए भी यह उड़ नहीं पाता। यह लंबी उड़ान नहीं भर सकता। लेकिन अपनी खूबसूरती के कारण यह बहुत पसंद किया जाता है।

google news