मध्यप्रदेश में खुला नेताजी सुभाषचंद्र बोस का पहला म्यूजियम, म्यूजियम में सजी हैं नेताजी से जुड़ी यादे और धरोहर

मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 126 वीं जयंती मनाई गई । इस अवसर पर जबलपुर सेंट्रल जेल में नेताजी के नाम पर बने मध्यप्रदेश के पहले म्यूजियम को आम जनता के लिए लोकार्पित किया गया। अब हर शनिवार और रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक आम लोग नेताजी के म्यूजियम का भ्रमण कर सकेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें किे नेताजी के बैरक को संग्रहालय और परिसर को नेताजी के चित्रों से सजाया गया है। यहाँ नेताजी से जुडी सभी यादे और ऐतिहासिक वस्तुए सजी हुई है।

google news

खास बात ये है कि यहाँ रखे चित्र यहां के बंदियों ने बनाए हैं। नेताजी का पहला म्यूजियम नेताजी सुभाषचंद्र बोस वार्ड में बना है। इस पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी बनी है। म्यूजियम में नेताजी से जुड़ा जेल रजिस्टर, शयन पटि्टका, बेड़ियां, उस समय बंदियों के काम में उपयोगी चक्की, गणवेश देखने को मिलेगी। सेंट्रल जेल के बंदियों ने यहां नेताजी के कमाल के चित्र बनाए हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने की थी ये घोषणा

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सेंट्रल जेल में नेताजी संग्रहालय खोलने की घोषणा की थी। ताकि शहरवासी देख पाएंगे कि किस तरह नेताजी जी ने जेल में जीवन व्यतीत किया था। तो वही जबलपुर से नेताजी का खास नाता रहा है। जबलपुर में ही पहली बार नेताजी को 1939 में अखिल भारतीय कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया था। तब उन्होंने महात्मा गांधी के प्रमुख सहयोगी और प्रत्याशी पट्‌टाभि सीतारमैया को हराया था। हालांकि, गांधी जी के विरोध के चलते उन्होंने पद त्याग दिया था। वहीं, स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में दो बार 1933 और 1934 में नेताजी सुभाषचंद्र बोस को अंग्रेजों ने जबलपुर के सेंट्रल जेल में ही कैद करके रखा था। अब उनके उसी बैरक को संग्रहालय बनाया गया है।

कैदियों ने निभाई थी इं​जीनियर की जिम्मेदारी

इस म्यूजियम को बनाने में खुद कैदियों ने ही इंजीनियर और कारपेंटर की जिम्मेदारी निभाई। दीवारों की चित्रकारी से लेकर गार्डन तक बंदियों ने तैयार किए हैं। नेताजी यहां पहली बार 6 माह और दूसरी बार एक सप्ताह बंद रहे। 13 जून 2007 को इस जेल का नाम केंद्रीय जेल जबलपुर से बदलकर नेताजी सुभाषचंद्र बोस किया गया था। अब संग्रहालय बनाया जा रहा है। इस संग्रहालय के माध्यम से लोगों को नेताजी के उन अनछुए पहलुओं के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी, जो नई पीढ़ी को प्रेरित करेगा।

google news