मध्यप्रदेश के नागरिकों के लिए बड़ी खुशखबरी, 1 पौधा लगाने पर शिवराज सरकार देगी ये पुरस्कार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आपने पौधे लगाते हुए जरूर देखा है व पर्यावरण को बचाने और सवारने के लिए एक पौधा जरूर लगाते हैं। इसी बीच अब उन्होंने पूरे मध्यप्रदेश में 1 मार्च से 5 मार्च तक विशेष अभियान शुरू करने की घोषणा की है जिसमें पौधा रोपण करने वाले नागरिकों को शिवराज सरकार की तरफ से पुरस्कार दिया जाएगा। दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वन प्लांट डे के संकल्प के साथ इस अभियान की शुरुआत की है। दरअसल इस समय मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा अंकुर अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत वह खुद जहां भी जाते हैं वहां एक पौधा जरूर लगाते हैं।

google news

इसी बीच अब इस अभियान से जोड़ने के लिए और उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी योजना बनाई है। मध्यप्रदेश में वन प्लांट डे के संकल्प के साथ 1 मार्च से 5 मार्च तक पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा जिसके अंतर्गत हर एक नागरिकों को इस अभियान में जोड़कर पौधारोपण करने के लिए जागरूक किया जाएगा और जो व्यक्ति इस अभियान से जुड़कर पौधारोपण करेगा उसे पुरस्कार भी मिलेगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें अंकुर अभियान में आम नागरिकों की भागीदारी के लिए इस अभियान का हिस्सा बनाने के लिए वायुदूत ऐप पर रजिस्ट्रेशन कर पेड़ लगाते हुए अपनी तस्वीर अपलोड करनी होगी। अभियान से जुड़ने वाले लोगों को पौधारोपण का विवरण फोटो सहित जानकारी मध्यप्रदेश के शिवराज सरकार को अलग-अलग माध्यम से भेजना होगी।

प्रतिभागियों को प्राणवायु पुरस्कार से करेंगे सम्मानित

बता दें कि जो भी इस अभियान से जुड़ेगा उसको अपने मोबाइल में वायुमंडल ऐप डाउनलोड करना होगा। इस अभियान से जुड़ने का सबसे सटीक तरीका है जो प्रतिभागी पेड़ लगाते हुए अपनी तस्वीर अपलोड करनी होगी। 30 दिन बाद फिर उस पेड़ के साथ दोबारा से तस्वीर अपलोड करना होगी। जो अभियान का हिस्सा बनेगा और पौधारोपण करेगा उसे प्राणवायु अवार्ड दिया जाएगा। इसका मतलब है कि जो व्यक्ति इन सारी प्रक्रिया से गुजरेगा उसे मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार के द्वारा प्राणवायु पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

google news

वहीं जिन व्यक्तियों के पास स्मार्टफोन नहीं है या फिर वहां इस ऐप का पोर्टल का इस्तेमाल नहीं करना चाहते तो उनके लिए भी एक जानकारी दी गई है। वहीं व्यक्ति एक से 5 मार्च के बीच एक विशेष स्थापित मिस कॉल सेवा नंबर दिए गए हैं। उस पर कॉल कर सकते हैं। वहीं नागरिकों के रजिस्ट्रेशन करने के लिए एक क्लिक भी उपलब्ध करवाई है जिस पर कोई भी नागरिक आसानी से जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकता है।