इंदौर में ज़ू दहाड़ेगा हरियाणा का शेर, प्रबंधन ने की ये खास तरह की तैयारी

इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में जल्द ही हरियाणा के शिवाजी नामक शेर की दहाड़ सुनाई देगी। इंदौर ज़ू की टीम यहां से शिवा नामक शेर को लेकर हरियाणा के भिवानी रवाना हुई है और वहां से शिवाजी शेर को लाया जाएगा। आपको बता दें कि एक्सचेंज के तहत शेरों की ये अदला बदली हो रही है।

google news

इंदौर शहर के चिडिय़ाघर में पैदा हुआ साढ़े चार साल का शेर शिवा अब हरियाणा के भिवानी भेजा गया। उसके बदले इसी उम्र के नर शेर शिवाजी को भिवानी से इंदौर लाया जाएगा। इंदौर के चिडिय़ाघर में फिलहाल मौजूद सभी 11 शेर एक ही ब्लड लाइन के हैं। इससे उनका डीएनए पुल भी एक समान ही है। इस कारण कुछ पीढ़ी बाद शेरों में विकृती आने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। इसके चलते शेरों की ब्लड लाइन में बदलाव के लिए एक्सचेंज के तहत भिवानी हरियाणा से इसी उम्र का नया शेर शिवाजी लाया जाएगा।

जू प्रबंधन की टीम भिवानी हुई रवाना

इस अदला बदली के लिए इंदौर ज़ू प्रबंधन की टीम भिवानी रवाना हो गई है। हरियाणा से लाने के बाद कुछ दिन शेर को क्वारंटाइन किया जाएगा। फिर इंदौर के मौसम से एडजस्ट होने पर शेर को दर्शकों के लिए खुले एनक्लोजर में लाया जाएगा।

1 साल में 60 अंडे दे सकता है शुतुरमुर्ग

बता दें कि शुतुरमुर्ग एक साल में करीब 60 अंडे दे सकता है और इसका हैचिंग पीरियड 42 दिनों का होता है। फिलहाल चिड़ियाघर प्रबंधन इन अंडों की पूरी देखभाल कर रहा है। इस बार यदि अंडों से बच्चे निकलते हैं तो इंदौर ज़ू में शुतुरमुर्ग के परिवार में बढ़ोतरी हो जाएगी।

google news

सबसे बड़ा ऊंचा बड़ा पक्षी है शुतुरमुर्ग

शुतुरमुर्ग दक्षिण अफ्रीका का एक पक्षी है और यह सबसे बड़ा और ऊंचा पक्षी है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि पक्षी होते हुए भी यह उड़ नहीं पाता। यह लंबी उड़ान नहीं भर सकता। लेकिन अपनी खूबसूरती के कारण यह बहुत पसंद किया जाता है।