मध्यप्रदेश के किसानों के लिए महत्वपूर्ण खबर, 21 मार्च से शुरू होगी MSP पर फसलों की खरीदी, कृषि मंत्री कमल पटेल ने दी ये जानकारी

मध्य प्रदेश कि शिवराज सरकार ने किसानों को बड़ी राहत की खबर सामने आई है। किसानों के समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी 21 मार्च से प्रदेश भर में शुरू होगी। जिसमें मसूर, चना, सरसों और गेहूं समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। इसके तैयारी सरकार की तरफ से पूरी कर ली गई है। इसकी जानकारी कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने दी। वहीं इससे पहले किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए प्लॉट बुक कराना होगा, क्योंकि s.m.s. की अनिवार्यता को सरकार के द्वारा पहले ही खत्म कर दिया गया था ।इसके साथ ही गेहूं खरीदी केंद्रों पर किसानों को कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

google news
MSP purchase start 21 march 1

मध्यप्रदेश में गेहूं और सरसों चने की फसल कटकर तैयार है। इसी बीच अब किसानों को शिवराज सरकार ने बड़ी राहत दी है। सरकार के द्वारा समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीदी 21 मार्च से 31 मई तक की जाएगी। कृषि मंत्री कमल पटेल ने इसके बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वर्ष 2021-22 में प्राइस सपोर्ट स्कीम में मध्य प्रदेश के किसानों द्वारा उत्पादित मसूर, सरसों, चना की खरीदी की जाएगी। उनका कहना है की गेहूं की खरीदी के बाद अब इन फसलों को खरीदा जा रहा है।

मंत्री कमल पटेल ने कहा की समर्थन मूल्य बीते वर्षों से चल रहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में समर्थन मूल्य योजना शुरू की गई है। जिससे किसानों को लाभ मिल रहा है पहले किसान मजबूरी में कम कीमत पर फसलों को बेचा करते थे। मंत्री कमल पटेल ने अपनी जानकारी देते हुए कहा कि समर्थन मूल्य किस मार्च से शुरू होगा। जिसमें मसूर, सरसों और चना की फसलें खरीदी जाएगी। इस बार किसानों की फसलें अधिक मूल्य पर खरीदी जाएगी जिससे किसानों को ज्यादा से ज्यादा फायदा होगा।

MSP purchase start 21 march 2

किसानों के पास दस्तावेज होना जरूरी

किसानों को अपनी फसल के पंजीयन कराने को लेकर दस्तावेजों की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई है जिसमें किसानों के पास आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जमीन की बही के साथ ही किसानों का बैंक एकाउंट आधार से लिंक होना जरूरी है। वहीं एक क्विंटल गेहूं का समर्थन मूल्य 1937 रुपय रखा गया है। इसी कीमत पर इस वर्ष सरकार गेहूं की खरीदी करेगी।

google news