शिवराज सरकार ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा, मुख्यमंत्री ने एक क्लिक पर ट्रांसफर की 202 करोड़ की राशि

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को किसानों को बड़ी सौगात दी है। दरअसल जनवरी 2022 में ओलावृष्टि की वजह से मध्य प्रदेश के 25 जिलों में किसानों की फसलें बर्बाद हो गई थी। इन किसानों के खातों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 202.90 करोड रुपए एक क्लिक पर ट्रांसफर किए हैं। इससे 23 जिलों के 1 लाख 46 हजार किसानों को लाभ मिला है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इससे पहले 2020-21 में अतिवृष्टि की वजह से खराब हुई रवि और खरीफ की फसलों का बीमा किसानों के खातों में डाला था।

google news

202 करोड़ से ज्यादा की राशि की ट्रांसफर

दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के एक लाख से ज्यादा किसानों को बड़ी राहत दी है। ओलावृष्टि की वजह से बीते दिनों खराब हुई गेहूं और चने की फसल की मुआवजा राशि किसानों के खाते में ट्रांसफर कर दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक क्लिक पर 1 लाख 46 हजार से अधिक किसानों के खातों में 202 करोड़ से अधिक राशि ट्रांसफर की है।

वहीं किसानों को राहत राशि ट्रांसफर करने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा की किसान और उनका परिवार मेहनत करता है तब कहीं खेतों से अन्न मिलता है। प्राकृतिक आपदा की वजह से जो फसल नष्ट हो जाती है ऐसे समय में मैं उनके साथ खड़ा हूं और ऐसे किसानों को संकट से निकालने के लिए मैं हर समय उनके साथ हूं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसान भाइयों को फसल बीमा का पैसा पहुंचाने में कई बार देरी हो जाती है लेकिन इसके लिए चिंता ना करें इसमें किसानों को बीमा राशि पूरी मिले इसके लिए हम पूरा प्रयास करते हैं।

गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को 2020-21 में अतिवृष्टि से खराब हुई रवि और खरीफ की फसल का बीमा किसानों के खातों में ट्रांसफर किया था। इसमें भी करीब 1 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ मिला था।

google news