महाशिवरात्रि पर 11 लाख दीपों से जगमायेगा उज्जैन, 5 लाख दीपों से रोशन होगा रामघाट

बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में हर दिन भक्तों का तांता लगा रहता है। दूरदराज से बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए लोग पहुंचते हैं लेकिन शिवरात्रि के दिन श्रद्धालुओं की तादाद काफी बढ़ जाती है। बीते 2 सालों से महामारी की वजह से शिवरात्रि के त्यौहार में भक्तों को निराशा जरूर हुई लेकिन इस बार बाबा महाकाल के भक्तों को शिवरात्रि का अभी से इंतजार है। महाशिवरात्रि 1 मार्च को मनाई जाएगी बाबा महाकाल दूल्हा बनेंगे और बारात नगर में धूमधाम से निकाली जाएगी। वहीं इस बार महाशिवरात्रि के पर्व पर रामघाट, दत्त अखाड़ा क्षेत्र में 5 लाख दीये जलाये जायेंगे। वहीं पूरे शहर में 11 लाख से अधिक दीपक जलाने का लक्ष्य रखा गया है।

google news

बैठक में दीपोत्सव की तैयारी पर की चर्चा

दरअसल शुक्रवार को मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाशिवरात्रि पर होने वाले दीपोत्सव को लेकर एक बैठक आयोजित की। जिसमें उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों एवं समाजसेवियों से दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने 25 फरवरी तक दीयों की सप्लाई करने के साथ ही दिए बनाने वाले लोगों से आग्रह किया है कि वह मजबूत दिए बनाएं। इसके साथ ही उन्होंने बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों एवं समाज सेवकों को दीपक, तेल, बत्ती जलाने वाले व्यक्तियों को जोड़ने की बात कही है।

रामघाट व दत्त अखाड़ा क्षेत्र में जलेंगे 5 लाख दीये

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बाबा महाकाल की नगरी देशभर में प्रसिद्ध है, यहां दूरदराज से भक्त बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए आते हैं। भारत तो दूर विदेश से भी कई लोग बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेकर अपने को धन्य समझते हैं। बाबा महाकाल हर भक्तों की मनोकामना को पूरी करता है। उसी के साथ ही बाबा महाकाल के दरबार में दीपोत्सव की तैयारियां भी शुरू कर दी गई है। इस दौरान करीब 5 लाख दीये जलाए जाएंगे वहीं पूरे शहर में 11 लाख दीये जलाने का लक्ष्य है।

बता दें कि प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैठक में सभी प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि दीपोत्सव का कार्यक्रम बहुत ही अलग और भव्य तरीके से होगा। यहां दीये एक साथ जलाए जाएंगे जिसको लेकर एक सायरन लगाया जाएगा जैसे ही सायरन बजेगा वैसे ही दीपक जल उठेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जो इसमें भागीदारी प्राप्त करना चाहेगा ऐसे समाजसेवी के लोगों को जोड़ने के लिए कई बैठक आयोजित की जाएगी। वहीं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव की बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह, पुलिस एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ला, विधायक पारस जैन समेत कई समाजसेवी गण मौजूद रहे।

google news