मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का दिखा अलग अंदाज, लोगों के बीच बुंदेली गीत गाकर खेली जमकर होली, देखें तस्वीरें

देशभर में 18 मार्च यानी शुक्रवार को होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी है। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भी होली का रंग फिका नहीं रहा और उन्होंने भी धूमधाम से होली का पर्व बनाया है। शिवराज सिंह चौहान को उनकी पत्नी साधना सिंह द्वारा रंग लगाते हुए नजर आ रहे है। इसके साथ ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वहां लोगों के बीच जाकर होली खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

google news

दरअसल होली दहन से पहले गुरुवार 17 मार्च को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बड़वानी जिले के पाटी गांव में भगोरिया हाट में पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी साधना सिंह भी मौजूद थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और साधना सिंह दोनों आदिवासियों की वेशभूषा में नजर आए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजाति लोगों के साथ जमकर नृत्य किया था। इसी बीच अब होली के पर्व पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला है। जिसमें मुख्यमंत्री आम लोगों के बीच होली खेलते हुए नजर आ रहे है।

होली खेलते नजर आए मुख्यमंत्री शिवराज

यूं तो मुख्यमंत्री हर समय अच्छे और नरम स्वभाव के है, लेकिन जब उन्हें किसी भ्रष्टाचार या लापरवाही की शिकायत मिलती है तो फिर उनका अलग ही रूप देखने को मिलता है, लेकिन होली के पर्व पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक अलग ही अंदाज में नजर आए। लोगों के बीच शिवराज ने जमकर होली खेली जिसका वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। होली के मौके पर मुख्यमंत्री ने बुंदेली गीत गाकर लोगों का मन मोह लिया। अब जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा उसमें आप खुद देख सकते हैं किस तरह मुख्यमंत्री लोगों के बीच रंगों का पर्व होली का त्यौहार मना रहे है।

गौरतलब है कि इससे पहले उन्होंने प्रदेशवासियों से होली में लकड़ी का उपयोग नहीं करने की अपील की थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि इस बार होली लकड़ी से नहीं बल्कि गो काष्ट दहन की जाएगी। उन्होंने कहा लकड़ी से होलिका दहन करने से पर्यावरण भी प्रदूषित होता है साथ हरे भरे पेड़ों को नुकसान भी नहीं होगा और पर्यावरण बचे रहने के साथ ही प्रदेश स्वच्छ भी रहेगा।

google news