MP में अजब प्रेम की गजब कहानी, 67 साल की रामकली का 28 साल के भोलू पर आया दिल, फिर किया ये फैसला
इंसान की उम्र चाहे कितनी भी बीत जाए, लेकिन उसका प्यार हमेशा जिंदा रहता है। कहते हैं प्यार करने वालों की उम्र बीत जाती लेकिन प्यार हमेशा जवां रहता है। इसी बीच मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक अजब गजब प्रेम कहानी का मामला सामने आया है। जहां 59 साल की रामकली और 28 साल के भोलू को एक दूसरे से प्यार हो गया और दोनों लवइन रिलेशनशिप में रहने के साथ आगे भी जिंदगी इसी तरह बिताने का फैसला किया है। दोनों ग्वालियर कोर्ट पहुंचे और नोटरी बनवाई और एक दूसरे के साथ रहने का फैसला किया है।
दरअसल आपको 1998 में रिलीज हुई फिल्म ‘प्रेम गीत’ को वो गाना तो याद ही होगा ‘ना उम्र की सीमा हो ना जन्म का हो बंधन, जब प्यार करे कोई तो देखे केवल मन’ इसे साकार कर दिखाया है मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले की 67 वर्ष की रामकली और 28 साल के भोलू ने.. जो काफी दिनों से लवइन रिलेशनशिप में रह रहे थे। अब इन्होंने आगे जिंदगी इसी तरह बिताने का फैसला लेते हुए कोर्ट पहुंचे और नोटरी बनवाकर जन्मों तक साथ रहने का वादा किया है।
लव इन रिलेशनशिप में थे रामकली और भोलू
रामकली और भोलू करीब 6 साल से लवइन रिलेशनशिप रह रहे थे और इसी तरह आगे भी वहां रहना चाहते हैं, लेकिन भविष्य में इनके रिश्ते में किसी भी तरह की कोई घटना ना हो इसके लिए वहां कोर्ट पहुंचे और अपने रिश्ते को और मजबूत करने के लिए उन्होंने नोटरी कराने का फैसला किया है। इसके बाद अब यह दोनों आगे साथ रहेंगे।
कपल ने न्यायालय में पेश किए दस्तावेज
वहीं कोर्ट में मौजूद वकील दिलीप अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया की रामकली और भोलू मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के कैलारस के रहने वाले हैं। जिसमें भोलू की उम्र 28 साल तो वहीं रामकली की उम्र 67 साल है। दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं और करीब 6 साल से लव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। अपने रिश्ते को और मजबूती देने के इरादे से यह कोर्ट पहुंचे और नोटरी कराई। जिसमें उन्होंने लिवइन रिलेशनशिप में रहने के लिए अपने दस्तावेज कोर्ट में पेश किए है।
वहीं एडवोकेट दिलीप अवस्थी ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि यहां नोटरी इसलिए तैयार कराई जाती है, क्योंकि आगामी समय में विवाद की स्थिति ना हो। इसी के चलते यह कानूनी रूप से दस्तावेज का कोई औचित्य नहीं होता। कांटेक्ट एक केवल इस्लाम में मान्य होता है। हिंदू विवाह में नहीं आता है। हालांकि इस समय भोलू और रामकली की प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।