होली से पहले राज्य सरकार देगी बड़ा तोहफा, मुख्यमंत्री ने पेंशन योजना लागू करने के दिए संकेत, इन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड समेत मध्य प्रदेश तीनों राज्यों में पुरानी पेंशन लागू करने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा मांग की जा रही है। इसी बीच अब छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने संकेत दे दिए है। दरअसल छत्तीसगढ़ में कई दिनों से अधिकारी और कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली को लेकर मोर्चा खोले हुए हैं। अब संभावना जताई जा रही है कि जल्दी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कर्मचारियों की मांगों को मानते हुए पुरानी पेंशन लागू कर दी जाएगी। वहीं मध्यप्रदेश में भी यही आलम है। मध्यप्रदेश के कर्मचारी-अधिकारियों के द्वारा बजट तक का समय दे रखा अगर इसके बाद पुरानी पेंशन लागू नहीं की गई तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

google news

होली से पहले सीएम देंगे कर्मचारियों को तोहफा

इस समय देश के 3 राज्यों में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर लगातार कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। राजस्थान, झारखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्यों में पुरानी पेंशन को फिर से लागू करने की मांग उठी है। इसके बाद से ही अधिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार जल्दी ही कर्मचारियों को होली का तोहफा दे सकती है।

मंगलवार यानी शिवरात्रि के मौके पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने पुरानी पेंशन फिर से लागू करने के संकेत दे दिए है। अब जल्दी ही इनकी मांगों को मानते हुए होली से पहले कर्मचारियों की पुरानी पेंशन दोबारा से शुरू कर दी जाएगी। इसके साथ ही पड़ोसी राज्य में भी हेमंत सोरेन सरकार ने पेंशन बहाली की घोषणा कर दी है। इसका लाभ भी कर्मचारियों को जल्द ही मिलेगा। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कहना है कि वित्तीय स्थिति का अध्ययन किया जाएगा जो संभव होगा उसे किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र की अटल सरकार ने इसे बंद कर दिया था, लेकिन अब फिर से शुरू किया जाएगा।

वहीं छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने कहा कि कैबिनेट में मामले में बातचीत हो चुकी है। 18 फरवरी को हुई बैठक में इस पर चर्चा की गई थी। अब आखरी फैसला मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लेना है। और जल्दी ही 7 मार्च से शुरू हो रहे विधानसभा के सत्र से पहले सरकार पेंशन लागू कर सकती है। बहरहाल होली से पहले छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों और अधिकारियों को पुरानी पेंशन का लाभ मिल जाएगा लेकिन अभी तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसको लेकर कोई भी संकेत नहीं दिए है। अब देखना यह होगा कि इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान क्या निर्णय लेते हैं।

google news