मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ने बनाया ये नया रिकॉर्ड, देश के इन ​सीएम को पीछे छोड़ किया ये कारनामा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश में अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज किया जो अभी तक कोई भी मुख्यमंत्री नहीं कर पाया है, हालांकि इससे पहले छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का नाम जरूर इस लिस्ट में शामिल है। दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा की तरफ से सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड दर्ज किया है। ऐसा करने के मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वैश्विक मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में शामिल हो गए। इससे पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह का नाम शामिल जिन का रिकॉर्ड अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तोड़ दिया है।

google news

रमन सिंह के रिकॉर्ड को शिवराज ने तोड़ा

दरअसल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने काम के साथ ही नाम से भी पहचाने जाते हैं। युवा वर्ग से लेकर किसान और महिला, बच्चों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाकर उन्हें लाभ देने में लगे है। यहीं वजह है कि अब इनकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई है। मामा के नाम से पहचान इनकी प्रदेश में काफी छवि है और अब इन्होंने अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज किया है। जिसमें उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह को पीछे छोड़ा है। रमन सिंह 15 साल 10 दिन तक मुख्यमंत्री के पद पर रहे थे, लेकिन इनके रिकॉर्ड को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ध्वस्त कर दिया और मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार में शिवराज सिंह चौहान सबसे अधिक 15 साल 11 दिन मुख्यमंत्री पद पर रहने का रिकॉर्ड दर्ज किया है।

ऐसा नहीं है की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह के नाम ही रिकॉर्ड दर्ज है। इससे पहले उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह देश के चौथे ऐसे सीएम है जो लंबे समय तक बीजेपी पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री के पद पर कार्यरत है। हालांकि एक समय ऐसा आया था जब 15 महीने तक उनकी सरकार गिर गई, लेकिन फिर से वहां मुख्यमंत्री के रूप में चुने गए थे और आज सत्ता पर काबिज है।

ये है मुख्यमंत्री शिवराज से जुड़ी कुछ बातें

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुजरात के सीएम के रूप में बीजेपी के आइकन नरेंद्र मोदी को पछाड़कर दूसरे सबसे लंबे समय तक बीजेपी के मुख्यमंत्री थे। अब हाल ही में उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह को पछाड़ा है और इस लिस्ट में उनके ऊपर पहुंच गए है। 2005 में शिवराज मुख्यमंत्री के रूप में चुने गए थे इसके बाद मध्य प्रदेश की स्थिति सुधार दी ।अर्थव्यवस्था के साथ ही सभी चीजें आज सुधर गई है और देश में सबसे तेजी से विकासशील राज्यों में एक बन गया है।

google news

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अप्रैल 2007 लाड़ली लक्ष्मी योजना प्रारंभ की थी। जिसमें लड़कियों के भविष्य के लिए शैक्षणिक और आर्थिक स्थिति के सुधार के लिए एक मजबूत नींव रखी गई योजना काफी लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने युवा स्वरोजगार योजना शुरू की है जिसमें प्रदेश के युवाओं को रोजगार की ओर खींचा जाता है और उन्हें ऋण देकर आत्मा निर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।