शादी की रस्म पूरा कर परीक्षा देने पहुंची दूल्हन, पति के साथ 150 किमी दूर पहुंच दिया अंग्रेजी का पेपर

माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा गुरुवार को 12वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित करवाई गई थी। इस दौरान मध्यप्रदेश के देवास जिले में एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जहां एक दुल्हन अपनी विदाई के कुछ देर बाद अंग्रेजी का पेपर देने अपने नवेले पति के साथ 150 किलोमीटर का सफर कर परीक्षा केंद्र पहुंची। इसी दौरान दूल्हा खुद अपनी दुल्हन को खातेगांव परीक्षा दिलवाने के लिए पहुंचा। खास बात इसमें यह है की दूल्हा दुल्हन की रस्में सुबह 4:00 बजे तक चली इसके बाद दुल्हन की विदाई हुई लेकिन दुल्हन अपने ससुराल में कुछ ही देर रही इसके बाद वह सीधे परीक्षा देने पहुंच गई।

google news

पति के साथ 150 किमी दूर पेपर देने पहुंची दूल्हन

दरअसल सांसारिक जीवन के साथ शिक्षा भी जरूरी और इसका कितना महत्व है इसका नजारा बुधवार को देवास जिले में देखने को मिला। यह दूल्हन रजनी काजले अपनी विदाई के 1 घंटे बाद भी परीक्षा देने पहुंच गई। बता दें रजनी काजले जो मूलतः सिरकम्बा टेमागांव जिला-हरदा की रहने वाली हैं। उसकी शादी खंडवा जिले के पाडल्या गांव में 16 फरवरी को रमन देवड़ा से तय हुई, लेकिन उसके दूसरे दिन रजनी की शादी थी। सुबह 4:00 बजे तक शादी की रस्म चली। इसके बाद दुल्हन की विदाई की गई। 1 घंटे सास ससुर और परिजनों का आशीर्वाद लिया और पति के साथ 150 किलोमीटर दूर परीक्षा देने खातेगांव के कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पहुंची और अपना अंग्रेजी का पेपर पूरा करा।

खातेगांव से भरा था रजनी प्राइवेट फॉर्म

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देवास जिले की रहने वाली रजनी काजले ने खातेगांव से प्राइवेट फॉर्म भरा था और गुरुवार को खातेगांव के ही कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में उसका अंग्रेजी का पेपर था लेकिन उसके 1 दिन पहले उसकी शादी हुई। शादी की रस्में सुबह 4:00 बजे तक चली इसके बाद दुल्हन की विदाई की गई। दुल्हन 1 घंटे अपने ससुराल में रुकी और सीधे अपने पति के साथ परीक्षा देने पहुंच गई।

रजनी बोली अच्छी शिक्षा मेरा सपना

वहीं मीडिया से बात करते हुए रजनी ने बताया कि जब हमारी शादी तय हुई थी उस समय तक माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा परीक्षा की तारीख तय नहीं की गई थी, लेकिन अच्छी शिक्षा ही मेरा सपना है। इसके बाद 1 घंटे तक अपने ससुराल में रुकी। उसने कहा कि मेरे पति ने मेरा साथ भी दिया और मुझे लेकर परीक्षा केंद्र पहुंचे और मेरा पेपर संपन्न करवाया।

google news

पति बोला मैं जानता हूं शिक्षा का महत्व

वहीं रजनी के होने वाले पति ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि वहां शिक्षा का महत्व जानता है। इसलिए वहां अपनी नवेली पत्नी को परीक्षा केंद्र अंग्रेजी का पेपर दिलाने के लिए पहुंचा था। उन्होंने भी कॉलेज तक पढ़ाई की है समय के साथ सभी चीजें जरूरी है। शादी तो हो चुकी है अगर वहां परीक्षा देने नहीं आती तो उसका साल बर्बाद हो जाता।