मध्यप्रदेश में निकाय चुनाव से पहले सरकार का फैसला, इन 5 नगरीय निकायों में प्रशासक नियुक्त, जानिए किसे मिला प्रभार

मध्य प्रदेश में इस समय नगरी निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर तैयारी जोरों शोरों से चल रही है। इसी बीच अब शिवराज सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है और पांच नगरी निकायों में प्रशासक की नियुक्ति की है। दरअसल इस दौरान मध्य प्रदेश के हरदा जिले की नगर पालिका परिषद का प्रशासक कलेक्टर को बनाया है। इसके साथ ही अनूपपुर जिले की नगर परिषद अमरकंटक, नगर पालिका परिषद पसान तथा धार जिले की नगर परिसर मांडव में प्रशासकों की नियुक्ति की है। इन सभी जिलों में इसका प्रभार कलेक्टर को सौंपा गया है। वहीं मंदसौर जिले की नगर परिषद गरोठ में तहसीलदार को प्रशासक नियुक्त किया गया है।

google news

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश में इस समय पंचायत और नगरी निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है। एक तरफ जहां दोनों पार्टियों के सदस्यों के द्वारा जोर शोर से मतदाताओं को जोड़ने के लिए कई तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी बीच अब सरकार भी अपनी तैयारी में जुट गई है। मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने प्रशासक की नियुक्ति की है इसमें 5 जिलों की नगरी निकायों का कार्यकाल समाप्त हो गया था जिनमें अब नए प्रशासक नियुक्त किए गए हैं। यह चुनाव संपन्न होने और नवीन परिषद द्वारा कार्यभार ग्रहण करने तक समस्त शक्ति और कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।

इन 5 नगरीय निकायों में प्रशासक नियुक्त

इसमें मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने एक आदेश जारी कर दिया है जिसमें अब मध्य प्रदेश की पांच नगरीय निकायों को नए प्रशासक मिले है। यह प्रशासक जब तक चुनाव नहीं हो जाता है और वहां अपना कार्यभार ग्रहण नहीं कर लेता है तब तक यह प्रशासक उस पद की जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। इसमें हरदा जिले की नगर परिषद कलेक्टर को दी गई है इसमें यह इस परिषद का कार्यवाहक होंगे। वहीं अनूपपुर जिले की नगर परिषद अमरकंटक और नगर पालिका परिषद पसार को कलेक्टर संभालेंगे।

दरअसल मध्यप्रदेश में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्दी ही नगरी निकाय चुनाव होंगे, वहीं अभी तक चुनाव नहीं होने की वजह से प्रशासकों के कार्यकाल खत्म हो गए थे, ऐसे में अभी चुनाव नहीं होने की वजह से सरकार ने इसमें फैसला लेते हुए प्रशासकों की नियुक्ति कर दी है। बाहरहाल अब देखना यह होगा कि मध्यप्रदेश में नगरी निकाय चुनाव कब तक होते हैं।

google news